फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Gurugram canal bridge dilapidated, fear of accident

Faridabad News: गुरुग्राम नहर का पुल हुआ जर्जर, हादसे की आशंका

Sun, 03 Nov 2024 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Gurugram canal bridge dilapidated, fear of accident
पुल का जोड़ टूटा, दिखने लगे सरिया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-25 स्थित गुरुग्राम नहर के पुल पर पानी निकासी के उचित प्रबंधन नहीं होने के कारण सरिया बाहर निकलने लगे हैं। पुल का जोड़ भी टूटने लगा है। इस कारण यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।


सेक्टर-55 निवासी गुरमीत ने बताया कि पांच वर्ष पहले गुरुग्राम नहर पर पुराना पुल अचानक टूट गया था। इसके स्थान पर सिंचाई विभाग की ओर से नया पुल बनाया गया। दावा था कि पुल में 30 वर्ष तक कोई दरार नहीं आएगी। लेकिन हालत यह है कि अभी से पुल की सड़क का सरिया दिखाई देने लगा हैं। उन्होंने बताया कि पुल पर दिनभर पानी के टैंकर खड़े रहते हैं। पानी निकासी की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। दिनभर भारी वाहनों की आवाजाही होने के कारण अभी से सरिए उखड़ने के साथ पुल का जाइंट भी टूटने लगा है। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुल के जर्जर होने के कारण यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। यहां वाहनों का अधिक दबाव होने के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सिंचाई विभाग और लोक निर्माण विभाग को पुल का जल्द मरम्मत कार्य करवाना चाहिए।
विज्ञापन

----

वर्जन
इस संबंध में मेरे पास जानकारी नहीं है। यदि पुल में दरार आई है तो उसकी जांच कराई जाएगी। पुल के जोड़ की मरम्मत करवाई जाएगी। यदि कोई कमी पाई जाती है तो उसे ठेकेदार को कहकर ठीक करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरविंद, एसडीओ- सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article