फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Guilty of raping student gets 20 years jail

Faridabad News: छात्रा से दुष्कर्म में दोषी को 20 साल की सजा

Sun, 01 Dec 2024 12:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Guilty of raping student gets 20 years jail
1.51 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया, दोषी ने शादी से कर दिया था इंकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ज्योति लांबा की अदालत ने संजय कॉलोनी निवासी राज उर्फ राहत खान को दुष्कर्म के एक मामले में दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी को 20 साल की सजा और 1.51 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। दोषी ने 12वीं कक्षा की छात्रा से दोस्ती करने के बाद उसे शादी करने का झांसा दिया था। इसके बाद राहत खान छात्र को फरीदाबाद, नोएडा और उत्तराखंड ले गया। वहां आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। बाद में शादी से इंकार कर दिया।

डबुआ थाना क्षेत्र निवासी 19 वर्षीय किशोरी 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। 31 मई 2022 को उसके परिजनों ने थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि गुमशुदा किशोरी तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर की है। सरकारी अधिवक्ता रविंद्र गुप्ता ने बताया कि 2021 में छात्रा की मुलाकात दोषी राहत खान से हुई थी। तभी से दोनों ने एक दूसरे से बातचीत करना शुरू कर दिया था। 28 मई 2022 को किशोरी पिता के साथ कुरुक्षेत्र गई थी। उसी दौरान राहत खान ने फाेन करके किशोरी को मां बाप के खिलाफ भड़काया और शादी करने का झांसा दिया। उसके बाद 31 मई 2022 को दोपहर दो बजे राहत खान ने किशोरी को एनआईटी एक में मिलने के लिए बुलाया। जहां से उसे सेक्टर 12 टाउन पार्क में ले गया। इसी दौरान किशोरी से शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन

इसके बाद घूमने के बहाने नोएडा और फिर उत्तराखंड के काशी ले गया। वहां भी किशोरी से शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान राहत किशोरी से शादी करने का झांसा देता रहा। इधर गुमशुदगी का केस दर्ज होने के कारण पुलिस छात्रा की तलाश में जुटी थी। राहत खान पांच जून 2022 को किशोरी को राहुल कॉलाेनी में छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता घर पहुंची और थाने में मामला दर्ज कराया था। बाद में पुलिस ने मामला दर्ज कर राहत को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed