फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Guard dies after falling into factory tank

Faridabad News: फैक्टरी की टंकी में गिरने से गार्ड की मौत

Tue, 04 Feb 2025 11:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Guard dies after falling into factory tank
फरीदाबाद। मुजेसर थाना क्षेत्र के सरूरपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित अमोद प्रैक्सी फैक्टरी की टंकी में गिरकर डूबने से सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। राजेश कुमार (55) एक दिन पहले ही यहां गार्ड की नौकरी करने लगे थे। मंगलवार सुबह कंपनी से सूचना मिली कि राजेश नहीं मिल रहे हैं तो इनके बेटे यहां पहुंचे और फिर शव टंकी में मिला। मृतक के बेटे प्रिंस ने आरोप लगाया कि कंपनी ने लगभग 20 फुट गहरी टंकी को खुला छोड़ा हुआ था, जिसके चलते ये हादसा हुआ। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ मुजेसर थाना में लापरवाही की धारा में एफआईआर दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed