फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   GST investigated in 400 firms in the district

Faridabad News: जिले में 400 फर्मों में जीएसटी की जांच की

Sun, 21 May 2023 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
GST investigated in 400 firms in the district
- जरूरी कागजात, मोबाइल फोन कब्जे में लिए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। फर्जी फर्म बनाकर कारोबार करने वाली कंपनियों के साथ जीएसटी विभाग ने सर्च अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत रविवार को छोटी-बड़ी करीब 400 कंपनियों में जांच की गई। इस दौरान अधिकारियों ने मौके से कई जरूरी कागजात, मोबाइल फोन और लैपटॉप आदि कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
शहर में फर्जी फर्माें की संख्या 400 से अधिक है। यह दूसरों के आधार कार्ड, पेन कार्ड पर जीएसटी नंबर लेकर कारोबार करते हैं और बिना माल बेचे ही विभाग से इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ ले लेते हैं। इससे सरकार को हर साल करोड़ों रुपये नुकसान होता है। इसे लेकर जीएसटी विभाग की ओर से देश भर में फर्जी फर्म बना कर कारोबार करने वालों के खिलाफ जांच अभियान चलाया गया है। रविवार को जीएसटी विभाग के नॉर्थ जोन में 168 कंपनियां सहित अन्य फर्मों पर टीम ने कार्रवाई की। देर शाम तक विभाग की कार्रवाई जारी है। इस दौरान किसी को अंदर या बाहर जाने की अनुमति नहीं थी।
विज्ञापन

जीएसटी अधिकारियों ने बताया कि विभाग समय-समय पर फर्जी कंपनियों को लेकर चेकिंग अभियान चलाया जाता है। जिसमें कई कंपनियां पकड़ में भी आई हैं, लेकिन यह अभियान कुछ समय चलाकर रोक दिया जाता है। इस बार करीब एक माह तक चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। वहीं विभाग की ओर से हिदायत भी दी गई है कि सभी कंपनी संचालक अपना जीएसटी नंबर अपने बोर्ड पर अंकित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

विभाग की ओर से टीमें बनाकर अभियान शुरू कर दिया गया है। इस दौरान कंपनियों से कुछ जरूरी दस्तावेज और मोबाइल, लैपटॉप आदि कब्जे में लिए हैं। - सुमन संधू, डीईटीसी, जीएसटी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed