{"_id":"65fe8a2079ee3b92c00899fa","slug":"grill-being-installed-to-prevent-road-accidents-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-22361-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सड़क हादसों को रोकने के लिए लगाई जा रही ग्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सड़क हादसों को रोकने के लिए लगाई जा रही ग्रिल
विज्ञापन
5 फीट लंबी लगाई जा रही ग्रिल, तीन दिन में पूरा हो जाएगा काम
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। अनाज मंडी के सामने कट बंद होने की वजह से लोग छोटी ग्रिल से कूदकर सड़क पार करते थे। सड़क हादसों को रोकने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से अब 5 फीट लंबी ग्रिल लगाई जा रही है, जिसका कार्य तीन दिन में पूरा हो जाएगा।
करीब दो साल पहले अनाज मंडी बल्लभगढ़ के कट को पुलिस ने बैरिकेड लगाकर अस्थाई तौर पर बंद कर दिया था, जिसके बाद भी लोग बैरिकेड कूदकर सड़क पार करते थे और हादसों के शिकार होते थे। उसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से करीब 6 महीने पहले लोहे की छोटी ग्रिल लगाकर स्थाई तौर पर बंद कर दिया था। अनाज मंडी के पास फुटओवर ब्रिज भी बना हुआ है। पहले लोग छोटा रास्ता अपनाने के लिए छोटी ग्रिल कूदकर सड़क पार करते थे, जिससे वह सड़क हादसों का शिकार होते थे। अब 5 फीट की लंबी ग्रिल लगने की वजह से लोग फुटओवर ब्रिज का ज्यादा इस्तेमाल करेंगे।
सड़क हादसों को रोकने के लिए नेशनल हाईवे पर लगी छोटी ग्रिल की जगह पर बड़ी ग्रिल लगाई जा रही है। इसके अलावा जहां-जहां ग्रिल क्षतिग्रस्त हो गई है, उनको भी ठीक करवाया जा रहा है। - वैभव शर्मा, प्रोजेक्ट मैनेजर, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण