फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Getting water two days a week, its time is also not fixed

Faridabad News: सप्ताह में दो दिन मिल रहा पानी, उसका भी समय निर्धारित नहीं

Mon, 31 Jul 2023 05:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 05:47 PM IST
विज्ञापन
Getting water two days a week, its time is also not fixed
- सेक्टर-22, 23, 24 और 55 सेक्टर में पेयजल संकट गहराया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में एक बार फिर पेयजल संकट गहरा गया है। सेक्टर व कॉलोनियों में पानी सप्लाई नहीं हो रहा है। ऐसे में लोगों को प्राइवेट टैंकरों से पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है, जिससे लोग बेहद परेशान है। सबसे अधिक समस्या सेक्टर-22, 23, 24 और सेक्टर 55 में बनी हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सप्ताह में केवल दो दिन पानी आने से उन्हें अन्य दिनों काफी परेशान रहना पड़ता है। पानी सप्लाई का कोई समय भी निर्धारित नहीं है। कई बार नगर निगम के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन भी कर चुके हैं। इसके बावजूद समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है।
निगम से मिली जानकारी के अनुसार, शहर में पानी की डिमांड ज्यादा और सप्लाई कम है। इस समय पानी की मांग करीब 450 एमएलडी है, जबकि आपूर्ति 350 एमएलडी के करीब हो पा रही है। पानी की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं। सेक्टर-23 संजय कॉलोनी, सेक्टर-24 आदि इलाकों में चार-चार दिन पेयजल समस्या से जूझना पड़ रहा है। कॉलोनी निवासी प्रियंका ने बताया कि सप्लाई का पानी नहीं के कारण उन्हें निजी टैंकरों से सहारे रहना पड़ता है। नगर निगम अधिकारियों को शिकायत करते हैं तो कोई सुनवाई नहीं होती है। वहीं, लोगों ने आरोप लगाया कि बल्लभगढ़ क्षेत्र में लोगों को भरपूर पानी मिल रहा है। यहां पानी सप्लाई नहीं किया जाता है। लोगों ने अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया।
विज्ञापन

--
सप्ताह में सिर्फ दो दिन आ रहा पानी
सेक्टर-22, 23, 24 और संजय कॉलोनी के अधिकांश हिस्सों में पिछले 15 दिनों से पानी की समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सप्ताह में केवल दो दिन पानी सप्लाई होने से उन्हें टैंकरों के सहारे रहना पड़ता है। पेयजल समस्या को देखते हुए प्राइवेट टैंकर चालकों ने भी दाम बढ़ा दिए है। पहले जहां एक टैंकर पानी 900 रुपये का मिलता है। वह अब 1300 से 1400 तक का मिल रहा है। कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। पानी नहीं आने से दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
रोजाना हो रहे नगर निगम में प्रदर्शन
पेयजल संकट को लेकर आए दिन नगर निगम के बाहर लोग विरोध प्रदर्शन करते हैं। निगम अधिकारी लोगों को आश्वासन देकर लौटा देते हैं, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं किया है। इससे लोगों में निगम अधिकारियों के खिलाफ भारी रोष है।

--
अधिकारी बाढ़ को बता रहे कारण
सेक्टर-22, 23, 24 और सेक्टर 55 में आदि क्षेत्रों में पानी की सप्लाई सेक्टर-55 बूस्टर से होती है। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ के कारण रेनीवेल पूरी तरह चालू नहीं हो पाए है। इस कारण सेक्टर-55 बूस्टिंग स्टेशन तक पूरा पानी नहीं पहुंच रहा है, जिससे आगे सप्लाई में दिक्कत आ रही है।
--
वर्जन
शहर में बेहतर पेयजल आपूर्ति के लिए प्रयास जारी है। जल्द सभी रेनीवेल पूरी क्षमता के साथ काम करने शुरु कर देंगे। इसके लिए सप्लाई ठीक हो जाएगी।
- डॉ. गरिमा मित्तल, अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी एफएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed