फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Garbage strewn in the engineer's office, including the Joint Commissioner's.

Faridabad News: संयुक्त आयुक्त सहित इंजीनियर के कार्यालय में फैलाया कूड़ा

Thu, 03 Sep 2026 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Garbage strewn in the engineer's office, including the Joint Commissioner's.
चौक पर गाड़ी रोककर सड़क पर पलटा कूड़ा, जेसीबी के सामने डटे हड़ताली सफाई कर्मचारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद/बल्लभगढ़। हड़ताल पर चल रहे सफाई कर्मचारियों ने अपना विरोध तेज कर दिया है। बृहस्पतिवार को बल्लभगढ़ में अंबेडकर चौक के पास करीब 50 हड़ताली सफाई कर्मचारी कूड़े के खत्ते पर पहुंच गए और नगर निगम की टीम को कूड़ा उठाने से रोकने का प्रयास किया।
वहीं नगर के संयुक्त आयुक्त से लेकर इंजीनियरों के कार्यालयों में कूड़ा फेंककर अपना विरोध दर्ज कराया। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर के कई इलाकों में कूड़े के ढेर लगे रहे। कर्मचारियों ने अधिकारियों के कार्यालयों और प्रमुख चौकों पर भी कूड़ा फेंककर अपना विरोध जताया। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 7 बजे जेसीबी के साथ पुलिसकर्मी अंबेडकर चौक पर पुरानी पंचायत भवन के पीछे तिगांव रोड पर बने कूड़े को खत्ते से कूड़ा उठाने के लिए पहुंचे। जहां पर हड़ताल कर रहे नगर निगम के सफाई कर्मचारी भी पहुंच गए और अर्थमूवर मशीन से कूड़ा उठाने के लिए विरोध प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान सिटी थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे। कूड़ा उठाने को लेकर जहां एक ओर सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की वहीं दूसरी ओर पुलिस की मौजूदगी में करीब सात ट्रक कूड़े को उठाया गया। इस दौरान कर्मचारियों और पुलिस के बीच हाथपाई भी हुई। कूड़ा लेकर वहां से गुजर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को कर्मचारियों ने रोक लिया। कर्मचारियों ने ट्रॉली में भरा कूड़ा सड़क पर पलट दिया। इससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने कर्मचारियों को मौके से हटाया और सड़क पर फैले कूड़े को दोबारा उठवाकर रास्ता साफ कराया। बल्लभगढ़ जोन नगर निगम सफाई कर्मचारी प्रधान नरेश भगवान ने आरोप लगाया कि सरकार पुलिस बल के दम पर कर्मचारियों की हड़ताल तोड़ने और शहर से कूड़ा उठाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

संयुक्त आयुक्त सहित इंजीनियर के कार्यालय में फैलाया कूड़ा
बृहस्पतिवार सुबह करीब 9:15 बजे जब अधिकारी कार्यालय पहुंच रहे थे तभी सफाई कर्मचारियों ने बल्लभगढ़ नगर निगम कार्यालय में बने संयुक्त आयुक्त के कमरों से लेकर जेटीओ, इंजीनियर के कमरों के अंदर कूड़ा फेंकना शुरू कर दिया। नगर निगम के कर्मचारियों ने नगर निगम मुख्यालय के पास बीके चौक पर कूड़ा फेंक कर विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed