फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Gangster Neeraj Faridpuria threatened to kill JJP leader Kuldeep

Faridabad News: गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया ने जजपा नेता कुलदीप को दी जान से मारने की धमकी

Sat, 09 Mar 2024 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Gangster Neeraj Faridpuria threatened to kill JJP leader Kuldeep
कांग्रेसी नेता की हत्या के मामले में समझौता न कराने और गवाही होने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि शुक्रवार को जजपा नेता कुलदीप सिंह तेवतिया को गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया ने व्हाट्सएप कॉल कर जान से मारने की धमकी दी है। नीरज ने कॉल कर कुलदीप तेवतिया से वर्ष 2019 में हुए कांग्रेसी नेता विकास चौधरी हत्याकांड में समझौता कराने के लिए कहा है। साथ ही इस मामले में गवाहों को भी समझाकर रोकने की बात कही है। जजपा नेता ने पुलिस कमिश्नर डॉ. राकेश आर्या से सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की है।

जजपा नेता व पूर्व पार्षद कुलदीप तेवतिया ने बताया कि शुक्रवार शाम को व्हाट्सअप कॉल आई। कॉलर ने स्वयं को गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया बताते हुए कहा कि वह कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी हत्या मामले में उसका फैसला कराए। साथ ही इस मामले में कोर्ट में गवाही न होने दे। ऐसा न होने पर उनको व परिवार को जान से मारने की धमकी दी। धमकी मिलने के बाद जजपा नेता कुलदीप पुलिस आयुक्त डॉ. राकेश आर्य से अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग को लेकर मिलने गए लेकिन वह मौजूद नहीं थे। जजपा नेता ने बताया कि पुलिस आयुक्त की ओर से आठ माह से उनकी सुरक्षा के लिए एक पुलिसकर्मी नियुक्त किया हुआ है। जजपा नेता ने सेक्टर-8 पुलिस चौकी में शिकायत दे दी है।
विज्ञापन



2019 में कांग्रेस प्रवक्ता की हत्या की गई थी
वर्ष 2019 में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी की सेक्टर-9 में जिम से बाहर निकलते हुए गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में कौशल और नीरज फरीदपुरिया गैंग शामिल थे। हत्याकांड में शामिल सात आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया था। दो आरोपी ग्रेटर फरीदाबाद के फरीदपुर के रहने वाले थे। वहीं तीन आरोपी सोनीपत, एक रोहतक और एक बहादुरगढ़ का था। पकड़े गए सात आरोपियों में चार हत्या में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




जजपा नेता कुलदीप को धमकी देने की कोई भी लिखित शिकायत उनको नहीं मिली है।
-अमन यादव, एसीपी क्राइम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed