{"_id":"650c3ed197e628b57508c924","slug":"ganesh-utsav-devadeva-ganpati-deva-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-13840-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश उत्सव: देवादेवा गणपति देवा, तुमसे बढ़कर कौन भजनों की रही धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश उत्सव: देवादेवा गणपति देवा, तुमसे बढ़कर कौन भजनों की रही धूम
विज्ञापन
फोटो-
मंदिरों व घरों में भगवान गजानन की पूजा अर्चना की गई, लोग झूमे
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को देवादेवा गणपति देवा, तुमसे बढ़कर कौन, प्रभु तुमसे बढ़कर कौन.., देवा श्री गणेशा..मोरया रे बप्पा मोरया रे.., जैसे भजनों से शहर गूंज उठा। मंदिरों व घरों में भगवान गजानन की विशेष पूजा अर्चना की गई। बप्पा को मोदक व अन्य 56 व्यंजनों का भोग लगाया गया। श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए।
गणेश उत्सव को लेकर जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सूरजकुंड रोड स्थित ओमेक्स फॉरेस्ट स्पा में महिला मंडली द्वारा बप्पा की मूर्ति स्थापित की गई है। गांधी कॉलोनी में महाराष्ट्र मित्र मंडल की ओर से आयोजित गणेश उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। तिकोना पार्क स्थित महारानी वैष्णो देवी मंदिर, सूरजकुंड रोड स्थित सिद्धदाता आश्रम, राजीव कॉलोनी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भजन संध्या में कलाकारों ने भगवान गणपति के भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
सूरजकुंड रोड आनंगपुर चौक स्थित ओमेक्स फॉरेस्ट स्पा सोसाइटी में बृहस्पतिवार को गणेश उत्सव मनाया गया। पूजा समिति की अध्यक्ष जावित्री मुखरिया और संचालक डॉ. दिप्ती तनेजा सहित महिला मंडली ने गणेश वंदना की। कई बच्चों ने कविता, गीत और नृत्य की प्रस्तुति से छाप छोड़ी। उन्होंने बताया कि सोसाइटी में 27 सितंबर तक कार्यक्रम होगा। महारानी वैष्णो देवी मंदिर तिकोना पार्क में श्री गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर प्रधान जगदीश भाटिया ने श्रद्धालुओं को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं और बधाई दी।
विज्ञापन
भजन संध्या का आयोजन
महाराष्ट्र मित्र मंडल की ओर से गांधी कॉलोनी में स्वर साधना ग्रुप के सहयोग से बुधवार रात भजन संध्या का आयोजन किया गया। मंच का संचालन रितेश ने किया। स्वर साधना ग्रुप कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी। भजन संध्या की शुरुआत देवा ओ देवा गणपति देवा की प्रस्तुति सुखदीप एवं अन्य द्वारा की गई। इस अवसर पर प्रधान राजेंद्र पांचाल, चिंतामणि, लक्ष्मण पांचाल, किरण, अक्षय एवं गायत्री, विनय पांचाल व अन्य मौजूद रहे।
सेक्टर-21सी में गजानन की पूजा
फरीदाबाद। सेक्टर-21सी में पंडित रामकेश शास्त्री ने सुनीता देवी के निवास पर स्थापित गणपति भगवान की पूरे विधिविधान से पूजा अर्चना की। इस अवसर पर सुनीता ने कहा कि सभी विघ्नों का नाश करने वाले प्रथम पूज्य देव भगवान गणेश हैं। बप्पा ज्ञान और बुद्धि के ऐसे देवता हैं, जिनकी उपासना जीवन को शुभ-लाभ की दिशा देती है। इस मौके पर जसविन्द्र सिंह (निक्का), सुनीता, शरणदीप, अमन, आरती, ओमप्रकाश, बीना, कौशल मौजूद थे।
नन्हें-मुन्ने बच्चों ने की पूजा
ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-88 के आरपीएस सवाना स्थित एसआरएस स्कूल में धूमधाम से गणपति उत्सव मनाया गया। दिव्या गोयल द्वारा गणेश की विधिपूर्वक स्थापना की गई। लड्डुओं व फलों का भोग लगाकर पूजा-अर्चना की गई। नन्हें-मुन्ने बच्चों ने बड़े उत्साह से पूजा की सभी विधियों में भाग लिया। स्कूल निदेशक विनय गोयल ने समस्त स्टाफ को गणेश चतुर्थी की बधाई दी।