फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Ganesh festival became a symbol of unity and faith

Faridabad News: गणेश महोत्सव बना एकता और आस्था का प्रतीक

Fri, 29 Aug 2025 11:18 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Fri, 29 Aug 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Ganesh festival became a symbol of unity and faith
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल व डॉ. अरविंद शर्मा के साथ राज्य मंत्री राजेश नागर रहे उपस्थित
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। फरीदाबाद में आयोजित ग्यारहवां गणेश महोत्सव शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। यह आयोजन कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की तरफ से किया गया था। जिसके अंतिम दिन कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा व राज्य मंत्री राजेश नागर भी मौजूद रहे।

राज्य मंत्री राजेश नागर ने अपने संबोधन में कहा कि पूरा फरीदाबाद उमड़ आया है और यह आयोजन शहर की आस्था और एकता का प्रतीक बन गया है। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार और सभी का मान-सम्मान इस भव्य आयोजन से बढ़ा है। उनके अनुसार ऐसा लग रहा था जैसे साक्षात गणपति जी विराजमान हैं। उन्होंने इसे शानदार आयोजन और बेहतरीन इंतजाम का प्रतीक बताया।
विज्ञापन


आयोजनकर्ता कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने श्रद्धालुओं और नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उत्सव केवल विपुल गोयल और उनके परिवार का नहीं, बल्कि यह हम सबका उत्सव है। इसकी सुंदरता और महत्ता तब बढ़ती है जब लोग इसमें शरीक होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिवसीय महोत्सव के दौरान भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। बृजवासी ब्रदर्स, अर्थवा बैंड और स्वस्ति मेहुल की प्रस्तुतियों ने भक्ति रस का वातावरण बनाया। लोकप्रिय गायक हंसराज रघुवंशी की भक्ति संध्या, संत रसराज महाराज द्वारा सुंदरकांड और भजनों की प्रस्तुति, हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा का सांस्कृतिक कार्यक्रम और युवा कलाकार की प्रस्तुति ने महोत्सव को और अधिक आकर्षक बना दिया। इस वर्ष गणपति की प्रतिमा इको-फ्रेंडली बनाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed