फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Full dress rehearsal: No entry of heavy vehicles in Delhi and Faridabad from 9 pm onwards

फुल ड्रेस रिहर्सल : रात 9 बजे से भारी वाहनों की दिल्ली व फरीदाबाद में नो एंट्री

Tue, 21 Jan 2025 11:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Full dress rehearsal: No entry of heavy vehicles in Delhi and Faridabad from 9 pm onwards
23 जनवरी दोपहर डेढ़ बजे के बाद वाहन कर सकेंगे प्रवेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान बुधवार 22 जनवरी की रात 9 बजे से दिल्ली व फरीदाबाद में भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी। ये प्रतिबंध 23 जनवरी की दोपहर 1:30 बजे तक जारी रहेगा। इसी तरह 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर 25 जनवरी की रात 9 बजे से 26 जनवरी की दोपहर 1:30 बजे तक सभी वाणिज्य वाहनों की फरीदाबाद व दिल्ली में नो एंट्री रहेगी। फरीदाबाद ट्रेफिक पुलिस की ओर से सभी ट्रांसपोर्ट व सभी वाणिज्य वाहन चालकों से पुलिस प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। ट्रेफिक पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि पलवल से फरीदाबाद, दिल्ली के रास्ते करनाल-चंडीगढ़ व रोहतक-हिसार जाने वाले भारी वाहन, केजीपी-केएमपी मार्ग का प्रयोग कर सकते हैं। उत्तरप्रदेश एवं पलवल की तरफ से आने वाले सभी भारी वाहन चालक अपने गंतव्य तक जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग केजीपी-केएमपी का प्रयोग करें।

7 जगहों पर लगेंगे नाके
ट्रेफिक पुलिस व थाना पुलिस की ओर से इस दौरान 7 जगहों पर नाकाबंदी की जाएगी। फरीदाबाद-दिल्ली की सभी सीमाएं जिसमें बदरपुर बॉर्डर, प्रहलादपुर, शूटिंग रेंज, दुर्गा बिल्डर, मांगर होते हुए छतरपुर जाने वाले रोड आदि सभी रास्तों से प्रवेश वर्जित रहेगा। ट्रेफिक पुलिस की ओर से सूरजकुंड चौक, दुर्गा बिल्डर, जेसीबी चौक पर नाका लगाया जाएगा। वहां सराय थाना की पुलिस बदरपुर बॉर्डर पर, धौज थाना की टीम मांगर चौकी के पास, सेक्टर-58 थाना की टीम सीकरी के पास और पल्ला थाना की टीम दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मीठापुर के पास नाका लगाकर भारी वाहनों का प्रवेश रोकेगी।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर साइड में खड़े भारी वाहनों के कारण यातायात प्रभावित होता है। इससे दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर साइड में वाहनों को खड़ा करना वर्जित है। उल्लंघन करने वालों पर ट्रेफिक पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed