{"_id":"6aa19ed8a84786ead00cf959","slug":"fraudsters-emptied-the-accounts-of-five-people-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-79604-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पांच लोगों के खातों को ठगों ने किया खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पांच लोगों के खातों को ठगों ने किया खाली
विज्ञापन
पांचाें मामलों में प्राथमिकी दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर ठग लगातार नए-नए तरीकों से लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। फरीदाबाद में हाल ही में सामने आए पांच मामलों में ठगों ने गैस बिल अपडेट, वर्क फ्रॉम होम, क्रेडिट कार्ड के फायदे और आयुष्मान कार्ड अपडेट कराने के नाम पर लाखों रुपये ठग लिए। पुलिस ने सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहले मामले में सेक्टर-15 निवासी पुरुषोतम देव आर्या ने बताया कि 5 सितंबर को गैस बिल अपडेट नहीं होने का मैसेज भेजकर कनेक्शन काटने की धमकी दी गई। आरोपी ने 10 रुपये भुगतान के लिए एपीके फाइल डाउनलोड कराई। बाद में वीडियो कॉल और स्क्रीन शेयर के जरिये क्रेडिट कार्ड की जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद उनके क्रेडिट कार्ड से 1 लाख 43 हजार 551.80 रुपये निकाल लिए गए। दूसरे मामले में सेक्टर-86 निवासी शुभांशु पुठिया ने बताया कि 7 सितंबर को उन्हें भी अडानी गैस कनेक्शन कटने का डर दिखाया गया। लिंक पर जानकारी भरने के बाद कोटक क्रेडिट कार्ड से छह लेनदेन में 1 लाख 55 हजार 700 रुपये निकाल लिए गए।
तीसरे मामले में पल्ला की वेदराम कॉलोनी निवासी गुनगुन ने बताया कि 5 सितंबर को इंस्टा पर वर्क फ्रॉम होम का विज्ञापन देखा था। आरोपियों ने रजिस्ट्रेशन, डिलीवरी, जीएसटी समेत अलग-अलग शुल्क के नाम पर उससे कुल 71,097 रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद 52,986 रुपये और मांगे गए तो युवती को ठगी का शक हुआ।
विज्ञापन
चौथे मामले में सेक्टर-14 निवासी 57 वर्षीय फैक्टरी संचालक दिलीप कुमार ने बताया कि 2 सितंबर को फेसबुक पर क्रेडिट कार्ड का विज्ञापन देखा था। आवेदन के बाद आरोपियों ने वीडियो कॉल पर कार्ड दिखाने को कहा। आरोप है कि कार्ड की जानकारी हासिल करने के बाद अलग-अलग ट्रांजेक्शन से 3 लाख 42 हजार 837.26 रुपये निकाल लिए गए। पांचवें मामले में इंद्रा कॉलोनी निवासी माया देवी ने बताया कि आयुष्मान कार्ड अपडेट कराने पर हर माह एक हजार रुपये मिलने का झांसा दिया गया। महिला ने आरोपी राजकुमार को बैंक खाता नंबर बता दिया। बाद में उसके खाते में 26,800 रुपये आए और एटीएम से निकाल लिए गए। महिला ने आशंका जताई कि उसके खाते का इस्तेमाल ठगी की रकम मंगवाने के लिए किया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल बताया कि सभी मामले मंगलवार को विभिन्न थानों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस जांच में जुट गई है।