फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   fraud of 6 lac with a man in the name of job

आस्ट्रेलिया में नौकरी दिलाने के नाम पर छह लाख की ठगी

Sat, 23 Nov 2019 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
fraud of 6 lac with a man in the name of job
फरीदाबाद। कारोबार में नुकसान के बाद नौकरी की तलाश कर रहे एक व्यक्ति को ठगों ने विदेश में अच्छी नौकरी का सपना दिखा कर अपने जाल में फंसा लिया। इसके बाद नौकरी के एवज में 12 लाख रुपये की मांग रख दी। इतनी रकम न देने की स्थिति में ठगों ने दो बार में देने की बात कह कर पीड़ित को विश्वास में ले लिया। इसके बाद छह लाख रुपये मिलते ही गायब हो गया। पीड़ित ने आरोपी को काफी तलाश करने के बाद सेक्टर-आठ पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

सेक्टर-10 निवासी राजेश पुत्र चुन्नी लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि फरीदाबाद में उनकी लोहे की फैक्टरी थी। इसमें काफी नुकसान हो जाने के कारण उसे बंद करना पड़ा। फैक्टरी बंद होने के कारण करीब एक साल पहले राजेश नौकरी की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान इनकी मुलाकात सुशील उर्फ सोनू पुत्र छोटूराम निवासी ब्रहमपुरी कॉलोनी गंगानगर राजस्थान से हुई। उसने उन्हें आस्ट्रेलिया में अच्छी नौकरी दिलाने का भरोसा देकर जाल में फंसा लिया। आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर उसने 12 लाख रुपये की मांग की। इतनी रकम न होने पर सुशील ने उन्हें नौकरी लगने से पहले छह लाख व बाकी बाद में देने पर बात पक्की की।
विज्ञापन

राजेश ने आरोपी सुशील के बैंक खाते में छह लाख रुपये डाल दिए। इसके बदले में आरोपी ने राजेश को 29 अक्तूबर 2019 को फर्जी वीजा व टिकट थमा कर गायब हो गया। राजेश ने जब चाणक्यपुरी स्थित आस्ट्रेलिया दूतावास से संपर्क साधा तो उन्हें ठगी के बारे में बता चला। विदेश में नौकरी के नाम पर जमा पूंजी गंवाने के बाद राजेश ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। सेक्टर-आठ थाना पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed