फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Four people, including three from the same family, died in a tempo collision

Faridabad News: टैंपो की टक्कर से एक ही परिवार के तीन लोगों समेत चार की मौत

Thu, 26 Feb 2026 12:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Four people, including three from the same family, died in a tempo collision
-धमाला गांव के समीप हुआ हादसा, एक ही बाइक पर सवार थे, गंभीर रूप से घायल टेंपो चालक ने भी दम तोड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। जिले के धमाला गांव के समीप बुधवार शाम एक तेज रफ्तार टैंपो ने बाइक पर सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान रसीदन पत्नी आस मोहम्मद, जाहिदा पत्नी पहलु और सैफ पुत्र पहलु के रूप में हुई है। दुर्घटना की खबर मिलते ही गांव नांगल शाहपुर में शोक की लहर दौड़ गई और पूरे इलाके में मातम छा गया। देर रात गंभीर रूप से घायल टेंपो चालक वार्ड संख्या 14 फिरोजपुर झिरका निवासी अनीस ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।


बाइक सवार फिरोजपुर झिरका से अपने घर नांगल शाहपुर लौट रहे थे। जैसे ही वे धमाला गांव के समीप पहुंचे, सामने से आ रहे तेज रफ्तार टैंपो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना अचानक हुआ कि आसपास के लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही तीनों सड़क पर बेसुध पड़े थे। सूचना मिलते ही फिरोजपुर झिरका सिटी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने टैंपो को जब्त कर लिया है और घायल चालक को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे का कारण मानी जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टैंपो चालक बड़कली की ओर से तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए आ रहा था। अचानक सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टैंपो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि बाइक सवार दूर जा गिरे।
विज्ञापन




- तीन पीढ़ियों की इकलौती विरासत पर वार

गांव के लोगों का कहना है कि पहलु अपने पिता के इकलौते बेटे हैं और उनके परिवार में तीन पीढ़ियों से इकलौता बेटा होता आ रहा है। तीन पीढ़ियों के बाद पहलु के दो बेटे हुए थे, जिनमें से एक बेटे सैफ की इस दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। इस त्रासदी ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




- परिवार का सहारा छिना

पहलु पेशे से वाहन चालक हैं और गाड़ी चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। एक साथ पत्नी और बेटे को खोने से परिवार की कमर टूट गई है। गांव में हर आंख नम है और लोग प्रशासन से दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस हृदयविदारक हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने क्षेत्र में स्पीड कंट्रोल के पुख्ता इंतजाम और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed