फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Four lawyers including two former presidents convicted in firing case

फायरिंग मामले में दो पूर्व बार अध्यक्ष सहित चार अधिवक्ता दोषी करार

Sat, 07 Mar 2020 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Four lawyers including two former presidents convicted in firing case
फरीदाबाद। जिला कोर्ट परिसर में 31 मार्च 2006 को हुई फायरिंग के मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राजेश गर्ग की कोर्ट ने बार एसोसिएशन के दो पूर्व अध्यक्षों सहित चार अधिवक्ताओं एलएन पाराशर, ओपी शर्मा, गौरव शर्मा व कैलाश वशिष्ठ को दोषी करार दिया है। अदालत 12 मार्च को फैसला सुनाएगी। चारों को दोषी करार देते ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं साक्ष्यों के अभाव में 20 आरोपियों को बरी किया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सेक्टर-12 स्थित अदालत परिसर में कैंटीन और साइकिल स्टैंड पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद था। कब्जे को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हुई थी। इस दौरान मामला इतना बढ़ गया कि हाथापाई के साथ ही एक पक्ष ने अदालत परिसर में फायरिंग कर दी थी। इस घटना में अधिवक्ता राकेश भड़ाना गोली लगने से घायल हो गए थे। कुछ अन्य अधिवक्ताओं को भी चोटें आई थीं। मामले की पैरवी कर रहे सरकारी वकील नवीन बुक्कल ने बताया कि शिकायतकर्ता अधिवक्ता अजयवीर भड़ाना ने 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन

इसमें कई अधिवक्ताओं समेत कुछ बाहरी लोग भी शामिल थे। इनमें से एक आरोपी रवींद्र फौजी की मौत हो चुकी है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए चार को दोषी करार दिया है। बाकी 20 को बरी कर दिया है। इस मामले में दोनों पक्षों के 24-24 गवाह पेश किए गए थे। दोषी करार दिए गए एलएन पाराशर व ओपी शर्मा बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट में अपील करेंगे
हिरासत में लेने के बाद थाना सेंट्रल पुलिस चारों दोषियों को कड़ी सुरक्षा में बीके सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने पहुंची। मेडिकल करवाने के बाद अधिवक्ता एलएन पाराशर ने कहा कि अदालत ने अभी दोषी करार दिया है। सजा सुनाए जाने के बाद वे हाईकोर्ट में उसके खिलाफ अपील करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed