फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Four lane bridge on Agra canal ready, approach road work started

Faridabad News: आगरा नहर पर चार लेन का पुल तैयार, अप्रोच रोड का काम शुरू

Wed, 11 Dec 2024 03:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Four lane bridge on Agra canal ready, approach road work started
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। गांव शाहपुर कलां के पास आगरा नहर पर चार लेन के नए पुल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। हालांकि, पुल के दोनों ओर अप्रोच रोड का कार्य ग्रेप-4 लागू होने की वजह से रुका हुआ था। अब ग्रेप की पाबंदियों में छूट दी गई है तो यूपी सिंचाई विभाग की ओर से अप्रोच रोड का कार्य शुरू कर दिया गया है।

गांव शाहपुर कलां के पास आगरा नहर पर बना हुआ पुल 2017 में टूट गया था। पुल के बीच में से टूट जाने के कारण सिंचाई विभाग ने दोनों तरफ दीवार लगवा दी ताकि कोई जर्जर पुल से न निकले। अब जब लंबे समय तक पुल का निर्माण नहीं हुआ, तो ग्रामीणों ने दीवार तोड़कर दुपहिया वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया। पुल टूट जाने के कारण गांव शाहपुर कलां, सुनपेड़, सागरपुर, सोतई, लढौली, भटपुरा, मच्छगर, दयालपुर के ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। जिसके चलते गांव वासियों को पांच से सात किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाकर आवागमन करना पड़ता था। मार्च 2023 में पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। यह पुल आठ करोड़ रुपये की लागत से बन कर तैयार हो गया है , लेकिन पुल के दोनों और अप्रोच रोड का निर्माण नहीं किया गया। पहले बरसात होने की वजह से कार्य नहीं हुआ। उसके बाद मिट्टी डाल कर कार्य को शुरू किया तो प्रदूषण के चलते ग्रेप लागू हो गया। जिसकी वजह से लोगों ने बिना अप्रोच रोड के मिट्टी के ऊपर से आवागमन करना शुरू कर दिया। अब ग्रेप हट गया है तो सोमवार से अप्रोच रोड का कार्य शुरू कर दिया है। यह कार्य आने वाले 20 दिनों के अंदर पूरा कर दिया जाएगा। सिंचाई विभाग के एसडीओ ब्रिज भूषण ने बताया कि अप्रोच रोड तारकोल की बनाई जाएगी। जिसका कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed