फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Four lakh rupees cheated by showing nude video

Faridabad News: सोशल मीडिया पर न्यूड वीडियो दिखा कर व्यक्ति से ठगे चार लाख रूपये

Thu, 06 Apr 2023 08:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 08:05 PM IST
विज्ञापन
Four lakh rupees cheated by showing nude video
सोशल मीडिया पर न्यूड वीडियो दिखाकर चार लाख रुपये ठगे
विज्ञापन


आरोपियों ने व्हाट्सएप वीडियो कॉल कर दिखाया था न्यूड वीडियो

आरोपियों ने पीड़ित पर पुलिस में शिकायत करने का बनाया दबाव

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सोशल मीडिया पर व्यक्ति की न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ठगों ने चार लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-17 थाना साइबर क्राइम ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों को तलाश रही है।
सूर्या कॉलोनी निवासी पीड़ित ने साइबर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नौकरी करते हैं। 17 जुलाई 2022 को उनके व्हाट्सएप पर मैसेज आया। उन्होंने सोचा कि किसी दोस्त है और वह मजाक कर रहा है। फोन करने ने कहा कि ऑनलाइन सेक्स करना चाहते हो तो उन्होंने मजाक समझ हां कर दी। इसके बाद व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल आई। उन्होंने फोन उठाया तो एक महिला दिखाई दी और वह अपने कपड़े उतार रही थी। यह देखते पीड़ित ने तुरंत कॉल काट दी और नंबर ब्लॉक कर दिया।
विज्ञापन

दो मिनट बाद फिर एक नए नंबर से कॉल आई और महिला पैसे मांगने लगी। उसने कहा कि अगर पैसे नहीं देगा तो यह वीडियो सोशल मीडिया डालकर बदनाम कर दूंगी। उसने महिला का नंबर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद ठग नए नंबर से फोन किया और अपने आपको साइबर सेल का आईओ बताकर कहा कि तुम्हारी एक अडल्ट वीडियो यूटयूब पर अपलोड हुई है और उस वीडियो का लिंक व क्यूआर कोड भी मोबाइल पर भेज दिया। उसके धमकाते हुए कहा कि अगर रिपोर्ट दर्ज होने से बचना चाहते हो तो क्यूआर कोड पर जितने पैसे मांगे जाएं, उतने पैसे ट्रांसफर कर देना।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि उस नंबर को सेव करके व्हाट्सएप चेक किया तो उस पर पुलिस की वर्दी में किसी की फोटाे लगी थी, जिसे देखकर वह डर गया और 18 जुलाई 2022 को 29,720 रुपये, फिर 73,399, उसके बाद 25 हजार और 21 हजार रुपये भेजे। इसके बाद पीड़ित ने पैसे देने से इन्कार कर दिया तो व्हाटसएप नंबर पर एक नोटिस आया, जिस पर बीआई दिल्ली लिखा हुआ था। जिसमें पीड़ित को पेश होने के लिए कहा गया। नोटिस के माध्यम से कहा गया कि या तो सीबीआई ऑफिस में पेश हो जाना या फिर उनके क्यूआर कोड पर फोनपे से दो लाख रुपये ट्रांसफर कर देना। नोटिस से डरकर पीड़ित ने अलग-अलग समय में रुपये ट्रांसफर किए। गिरोह ने उससे चार लाख रुपये हड़प लिए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed