फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Forest Department team broke a farm house in Anangpur village

वन विभाग की टीम ने अनंगपुर गांव में एक फार्म हाउस तोड़ा

Wed, 25 Aug 2021 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Forest Department team broke a farm house in Anangpur village
फरीदाबाद सूरजकुंड रोड अरावली में अतिक्रमण हटाते नगर निगम कर्मचारी । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। नगर निगम और वन विभाग की टीम ने बुधवार को अरावली में बड़ी तोड़फोड़ की। निगम ने 18 एकड़ पर बने एक आलीशान फार्म हाउस को ढहा दिया। बताया जा रहा है कि यह फार्म हाउस एक नामी शिक्षण संस्थान के मालिक था। दूसरे फार्म हाउस मालिक द्वारा मौके पर कागजात दिखाए जाने पर कार्रवाई रोक दी गई। अधिकारियों ने अवैध फार्म हाउस मालिकों को चेतावनी दी कि खुद कब्जा हटा लें, नहीं तो उन्हें तोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने 23 जुलाई को खोरी मामले में सुनवाई के दौरान अरावली में बने सभी प्रकार के अवैध निर्माणों को तोड़ने के आदेश दिए थे। आदेश के दायरे में शिक्षण संस्थान, होटल, फार्म हाउस, दो कॉलोनियां व कई सोसाइटियां आ रही हैं। तोड़फोड़ कार्रवाई शुरू होने से संचालकों की परेशानी बढ़ गई। इनमें से काफी ऐसे हैं, जिन्होंने नगर निगम से सीएलयू और वन विभाग से एनओसी ली हुई है। कुछ ने सीएलयू के लिए आवेदन किया है। इन सभी की ओर से सुप्रीम कोर्ट में पक्ष रखा जा चुका है। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को छह अगस्त को स्टेटस रिपोर्ट जमा करने का समय दिया है। अब सरकार मंथन कर रही है कि आगे क्या करना है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ वन विभाग और नगर निगम की टीम बुधवार को फिर तोड़फोड़ करने पहुंची। टीम एक बैंक्वेट हॉल तोड़ने के लिए रुकी। हालांकि कुछ कागजात देखने के बाद चली गई। सूत्रों के अनुसार, टीम एक साथ बने तीन बैंक्वेट हॉल को तोड़ने पहुंची थी। अचानक एक नामी शिक्षण संस्थान के मालिक के फार्म हाउस पर जा पहुंची। जिसे चार जेसीबी मशीनों की मदद से तोड़ दिया गया। इसके बाद टीम दूसरे फार्म हाउस पर पहुंची, लेकिन कागजात देखकर वापस आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

धीमी चली कार्रवाई तो लगेेंगे 6 माह
वन विभाग की करीब 500 हेक्टेयर जमीन पर अवैध निर्माण है। इनमें लगभग 140 फार्म हाउस, शिक्षण संस्थान, होटल और कॉलोनियां शामिल है। सेव अरावली संस्था के जितेंद्र भड़ाना ने कहा कि नगर निगम और वन विभाग की ओर से एक दिन में एक या दो फार्म हाउस तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को बीच-बीच में रोक भी दिया जाता है। यदि इस तरह तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई तो छह माह में भी सभी अवैध निर्माणों को नहीं तोड़ा जा सकेगा।

वर्जन
वन विभाग और नगर निगम की ओर से बुधवार को अरावली में बने एक फार्म हाउस पर तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। फार्म हाउस के पास कोई कागजात नहीं है। इसलिए उसे ढहा दिया गया। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। - यशपाल यादव, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed