फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   FMAD could not even repair half the road in 21 days

Faridabad News: नीलम आरओबी 21 दिन में आधी सड़क की मरम्मत भी नहीं कर सका एफएमएडी

Sat, 14 Oct 2023 11:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
FMAD could not even repair half the road in 21 days
शनिवार तक मरम्मत कार्य पूरा करने की थी आखिरी तारीख, आज से शुरू होना था दूसरी तरफ का काम
विज्ञापन

रेलिंग, खंभों की जैकेटिंग और पैचवर्क में लगेंगे और 20 दिन
जाम से जूझ रहे बोले, ठेकेदार और विभाग कर रहा लापरवाही
संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग पर अजरौंदा से नीलम चौक की तरफ जाने वाले नीलम आरओबी की एक तरफ का मरम्मत कार्य (रिपेयर) की डेडलाइन शनिवार यानी 14 अक्तूबर को समाप्त हो जाएगी। तय कार्यक्रम के अनुसार 15 अक्तूबर से दूसरे तरफ के सड़क का काम शुरू होना था। करीब 21 दिन बीतने के बावजूद अब तक रेलिंग, खंभों और सड़क मरम्मत का काम भी पूरा नहीं हो सका है। सड़क से रोजाना गुजरने वाले वाहन चालकों का कहना है कि ठेकेदार और विभागीय लोग काम में लापरवाही दिखा रहे हैं। इसके चलते उन्हें रोजाना जाम से जूझना पड़ रहा है।
एफएमडीए की ओर से अजरौंदा से नीलम आरओबी की एक साइड पर मरम्मत कार्य 24 सितंबर से शुरू किया गया था। इसे 14 अक्तूबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन अभी तक आरओबी के निचले हिस्से में पिलर के जैकेटिंग का काम पूरा नहीं हो सका है। करीब 10 खंभे खराब हो चुके थे, उसे ठीक करने में अभी और समय लगेगा। रेलिंग के मरम्मत का काम भी अभी तक शुरू नहीं हो सका है। लोगों का कहना है कि नीलम आरओबी के मरम्मत कार्य में एफएमडीए और ठेकेदार लापरवाही बरत रहे हैं। इससे लोगों को रोजाना जाम से जूझना पड़ रहा है। उनका कहना हैं कि नीलम पर काम होने से बाटा और ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास पर रोज जाम लग रहा है। इस कार्य को प्राधिकरण को दिन-रात एक कर पूरा कराना चाहिए।
विज्ञापन

मालूम हो कि अभी तक नीलम आरओबी के नीचे हिस्से का कुछ खंभे जर्जर हैं। जैकेटिंग का काम भी अभी तक पूरा नहीं हो सका है। एफएमडीए की ओर से उन खंभों में दोबारा से सरिया और पॉलीमेयर के माध्यम से तैयार किया जा रहा है। नीलम पुल के निचले हिस्से में करीब 300 खंभे हैं। उस पिलर को विशेष मरम्मत कराया जा रहा है। इनमें से करीब एक दर्जन खराब है। अधिकारियों का कहना है कि इस काम में अब भी 20 से 25 दिन लगेंगे। जिसके चलते लोगों को जाम के झाम से जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन आरओबी पर होना है काम
शहर को जोड़ने वाले बडखल, नीलम और बाटा आरओबी के मरम्मत कराने की जिम्मेदारी फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की है। इनमें बड़खल आरओबी का काम पूरा किया गया है। नीलम आरओबी पर चल रहा है। इसके बाद बाटा आरओबी पर काम शुरू होगा। तीनों आरओबी जर्जर होने से वाहन चालकों को परेशानी होती है।

लोग रोजाना जूझ रहे जाम से
नीलम आरओबी पर काम शुरू होने से एक ही ओर से यातायात को संचालित किया जा रहा है। इससे अजरौंदा और नीलम चौक पर रोज लोग जाम से दो चार होते हैं। यदि लोग ओल्ड फरीदाबाद से निकलते हैं तो वहां भी जाम की समस्या है क्योंकि सड़क संकरी है और वाहन का ज्यादा दबाव रहता है। ऐसा ही हाल बाटा चौक पर रहता है। इससे पुलिस को यातायात सामान्य करने में परेशानी होती है।


सड़क मरम्मत का काम दो-तीन दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। अभी तक पिलर और रेलिंग का काम पूरा नहीं हो पाया है। इसे अंतिम रूप देने में 20 से 25 दिनों का समय लग सकता है।
- रमेश बांगड़ी, मुख्य अभियंता, एफएमडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed