{"_id":"689b2d99ef6067d12b0685a7","slug":"flag-rally-faridabad-news-c-24-1-gr11004-117003-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: तिरंगे की शान में उमड़ा जनसैलाब, देशभक्ति के रंग में रंगा पलवल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: तिरंगे की शान में उमड़ा जनसैलाब, देशभक्ति के रंग में रंगा पलवल
विज्ञापन
तिरंगे की शान में उमड़ा जनसैलाब, देशभक्ति के रंग में रंगा पलवल
––खेल मंत्री बोले, 2047 में विकसित भारत का सपना युवा ही करेंगे साकार
––स्कूलों से निकली तिरंगा रैलियां, गूंजे भारत माता के जयकारे
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित जिला स्तरीय तिरंगा महोत्सव में जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर उम्र के लोग हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति के गीतों पर झूमते नज़र आए। मुख्य अतिथि, खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा, तिरंगा हमारी पहचान, हमारा अभिमान है। इसे लहराना सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि अखंड भारत के सपने को जीवित रखना है।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि 2047 में आजादी की 100वीं वर्षगांठ तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लें। खेल, शिक्षा, विज्ञान या स्वास्थ्य किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल कर प्रदेश व देश का नाम रोशन करें। मंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के स्टॉल देखकर उनकी सराहना की और ‘लोकल फॉर वोकल’ को अपनाने की अपील की। दूसरी ओर, जिले के गांव-गांव और स्कूलों में आजादी का अमृत महोत्सव भी पूरे जोश के साथ मनाया गया। मोहल्लों से गुजरते हुए बच्चों ने भारत माता के जयकारे लगाए और लोगों को राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा व सही उपयोग का संदेश दिया। इस दाैरान विद्यालयों में देशभक्ति गीत, निबंध लेखन, पोस्टर मेकिंग और भाषण प्रतियोगिताएं हुईं।