{"_id":"6ae4e96e0ef3bccd6c0facb8","slug":"fires-broke-out-in-23-locations-over-five-days-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-84169-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पांच दिन में 23 जगह लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पांच दिन में 23 जगह लगी आग
विज्ञापन
कूड़े के ढेरों में आग लगने की 18 घटनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में 25 से 29 अक्तूबर के बीच आग लगने की 23 घटनाएं दर्ज की गईं। इनमें से 18 घटनाएं कूड़े के ढेरों में आग लगने की थीं। क्षेत्रवार आंकड़ों में सेक्टर-15 सबसे आगे रहा, जहां पांच दिन में आग लगने की 13 घटनाएं हुईं।
इन पांच दिनों में दो घटनाएं कंपनियों में, दो घरों में और एक खेत में भी हुईं। 25 अक्तूबर को आग की छह घटनाएं हुईं, सभी कूड़े में आग लगने की थीं। इनमें सेक्टर-15 में चार, आईएमटी और एनआईटी में एक-एक जगह आग लगी। 26 अक्तूबर को भी छह घटनाएं दर्ज की गईं। सेक्टर-15 में एक कंपनी और दो जगह कूड़े में आग लगी। सेक्टर-31 में दो जगह कूड़े में आग लगी, जबकि सेक्टर-25 के एक खेत में आग लग गई।
27 अक्तूबर को तीन घटनाएं हुईं, जिनमें सेक्टर-15 में एक कंपनी और दो जगह कूड़े में आग लगी। 28 अक्तूबर को पांच घटनाएं दर्ज की गईं। इनमें सेक्टर-15 के एक घर के बेसमेंट में आग लगी, जबकि सेक्टर-28 में दो जगह कूड़े में आग लगी। 29 अक्तूबर को तीन घटनाएं हुईं, जिनमें सेक्टर-15 में एक घर और एक जगह कूड़े में आग लगी। सहायक अग्निशमन अधिकारी रमेश ने बताया कि शहर में आए-दिन कूड़े के ढेरों में आग लग रही हैं।