फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fire protection for two industrial areas

दो औद्योगिक क्षेत्रों को मिलेगी आग से सुरक्षा

Sun, 20 Feb 2022 10:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 10:59 PM IST
विज्ञापन
Fire protection for two industrial areas
फरीदाबाद। शहर के दो प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों आईएमटी और सेक्टर-24 स्थित सरूरपुर को आग से जल्द ही सुरक्षा मिलने जा रही है। दोनों क्षेत्रों में एक-एक फायर स्टेशन बनकर तैयार हो चुके हैं। इन्हें जल्द शुरू करने की योजना है। इनके चालू हो जाने से शहर की एक बड़ी आबादी को फायदा होगा। खासकर औद्योगिक इलाकों के लिए सुरक्षा की दृष्टि से ये बेहद महत्वपूर्ण साबित होंगे। अभी तक जिले में केवल चार फायर स्टेशन हैं। सेक्टर 31 के अलावा सभी की हालत जर्जर है। नए फायर स्टेशन को चालू करने के लिए स्टाफ और बिजली कनेक्शन का इंतजार किया जा रहा है। मार्च में बिजली कनेक्शन चालू हो जाएगा।
विज्ञापन

इन इलाकों को मिलेगा फायदा
एक फायर स्टेशन सेक्टर-69 मच्छगर गांव के पास बनाया गया है। इसके चालू होने से आईएमटी औद्योगिक क्षेत्र, बीपीटीपी रिहायशी इलाका, बल्लभगढ़ सेक्टर 2, 3, 61 से 65 के आसपास के ग्रामीण इलाके के साथ ग्रेटर फरीदाबाद के लोगों को फायदा होगा। इस स्टेशन से चारों तरफ के करीब दस किलोमीटर के इलाके में दमकल विभाग का स्टाफ आठ से दस मिनट में पहुंचने का दावा करता है। दूसरा स्टेशन सेक्टर 25 में बनाया गया है। इससे सेक्टर 22 से 25 औद्योगिक क्षेत्र, सरूरपुर औद्योगिक क्षेत्र, सेक्टर 52 से 69 रिहायशी, गौंछी गांव सहित सीकरी तक के इलाके को कवर किया जा सकेगा। इन इलाकों को आग की सुरक्षा को लेकर संवेदनशील माना जाता है। यहां कपडे़ व फोम की फैक्ट्रियां ज्यादा हैं। कई जगह पर रबर का काम भी होता है। जिला अग्निशमक अधिकारी सत्यवान समरीवाल ने बताया कि दोनों स्टेशन पर 21- 21 दमकल कर्मचारियों का स्टाफ रखा जाएगा। उनके पास दो-दो फायर टेंडर होंगे। छोटी व संकरी जगह पर जाने के लिए मोटरसाइकिल की भी मांग की गई है। उन्होंने बताया कि इमारत बनकर तैयार है। पानी का कनेक्शन हो चुका है। बिजली कनेक्शन मार्च में मिल जाने की उम्मीद है। स्टाफ के नियुक्ति की प्रक्रिया कौशल विकास निगम द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन

फिलहाल कितनी है व्यवस्था
जिले में दमकल विभाग के पास फिलहाल चार फायर स्टेशन हैं। ये सेक्टर 15 ए , एनआईटी, बल्लभगढ़ और सेक्टर 31 में बने हैं। सभी में कुल 9 गाड़ियां और 47 कर्मचारी तैनात हैं। नगर निगम ने दमकल विभाग को करीब दो दर्जन चालक उपलब्ध कराए हैं जो समय पड़ने पर आग बुझाने का काम भी कर रहे हैं। हाइड्रोलिक प्लेटफार्म के नाम पर यहां एक भी गाड़ी नहीं है। फोम टेंडर भी नहीं है। विभाग की गाड़ियां केवल नौ मीटर तक पानी फेंक सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed