फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fire breaks out in a society flat, causing panic

Faridabad News: सोसाइटी के फ्लैट में लगी आग, अफरातफरी

Tue, 30 Dec 2025 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in a society flat, causing panic
दमकल विभाग पर देरी से पहुंचने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित पुरी अमन विलास सोसाइटी में मंगलवार शाम एक फ्लैट में आग लगने से अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि समय रहते सोसाइटी के लोगों ने हिम्मत दिखाकर आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
लोगों ने दमकल विभाग पर देरी से पहुंचने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार सोसाइटी के सेकेंड फ्लोर पर नीरज झा परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार शाम उनके फ्लैट में ग्रिल की मरम्मत का काम चल रहा था। इसी दौरान निकली एक चिंगारी बेड पर गिर गई, जिससे आग भड़क उठी। कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगीं। आग लगते ही सोसाइटी के लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी लेकिन आरोप है कि करीब आधे घंटे तक दमकल की टीम मौके पर नहीं पहुंची। इस दौरान आग फैलती रही। हालात बिगड़ते देख सोसाइटी के लोगों ने बाल्टियों और पाइप के जरिए पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। करीब आधे घंटे बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आग बुझ चुकी थी। दमकल कर्मियों का कहना है कि ट्रैफिक जाम के कारण उन्हें पहुंचने में देरी हुई।
विज्ञापन


घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष है। उनका कहना है कि ग्रेटर फरीदाबाद में लगातार आबादी बढ़ रही है लेकिन अब तक यहां कोई दमकल केंद्र स्थापित नहीं किया गया है। ऐसे में आपात स्थिति में लोगों की जान को खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से जल्द दमकल केंद्र स्थापित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed