फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   FIR lodged on the charge of cheating by pretending to get a lift

Faridabad News: लिफ्ट लगवाने का झांसा देकर ठगी के आरोप में एफआईआर दर्ज

Wed, 03 Sep 2025 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged on the charge of cheating by pretending to get a lift
निजी कंपनी की ओर से दी गई पुलिस को शिकायत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सूरजकुंड थाना इलाके के गुरुकुल औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी पर लिफ्ट लगवाने का झांसा देकर ठगी का आरोप लगा है। पंचकूला निवासी व्यक्ति ने शिकायत दी है कि कंपनी ने एडवांस में लगभग 1.41 हजार रुपये ले लिए। अब न तो लिफ्ट लगा रहे हैं और रुपये भी वापस नहीं कर रहे।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सूरजकुंड थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस को यह शिकायत पंचकूला के सेक्टर-17 निवासी सुनील गुप्ता ने दी है। इनका कहना है कि अपने शोरूम में लिफ्ट लगवाने के लिए फरीदाबाद के गुरुकुल औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक निजी कंपनी से संपर्क किया था। कंपनी ने 12 जून 2023 को एग्रीमेंट किया और 10 हजार रुपये एडवांस में दिए गए। बाद में कंपनी ने अलग-अलग समय पर रुपये लिए। सितंबर व अक्तूबर 2023 में भी शिकायतकर्ता ने रुपये दिए। बाद में लिफ्ट लगाने के नाम पर कंपनी टरकाती रही। जब उनसे रुपये वापस मांगे गए तो रुपये लौटाने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि अब कॉल रिसीव करना भी बंद कर दिया है। 141989 रुपये की ठगी का आरोप लगाया गया है। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed