फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fear of tantric spirits escaped with gold and cash

साढ़े तीन घंटे जांच में जुटी रही फॉरेंसिक टीम

Fri, 12 Mar 2021 12:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Fear of tantric spirits escaped with gold and cash
फरीदाबाद। बुधवार को बड़खल चौक के पास बुद्ध औद्योगिक क्षेत्र स्थित कबाड़ गोदाम में हुए धमाके की जांच के लिए बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे मधुबन से फॉरेंसिक टीम घटना स्थल पर जांच के लिए पहुंची। मधुबन (करनाल) की टीम के साथ-साथ जिला फॉरेंसिक टीम व बम निरोधक दस्ता भी मौजूद रहा। टीम का नेतृत्व कर रहे फॉरेंसिक टीम प्रभारी बैलेस्टिक विशेषज्ञ सहायक निदेशक डॉ. धर्मबीर सिंह ने मौके से मिट्टी सहित मृतक के कपड़ों के टुकड़े व कुछ नोट नमूने के तौर पर लिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रयोगशाला में नमूनों की जांच के बाद ही विस्फोट के कारणों का पता लग सकेगा। टीम इस बात को पुख्ता करना चाहती है कि गोदाम में हुए धमाके में किसी बारूद या अन्य विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल तो नहीं हुआ है। जांच के दौरान टीम ने गोदाम से कई ऐसी चीजें भी बरामद हुई हैं। जिन पर खतरनाक, विस्फोटक सामग्री लिखा हुआ था। शुरुआती जांच में टीम इन गोलाकार वस्तुओं को कार के एयर बैग में इस्तेमाल होने वाले पार्ट मानकर चल रही है। एयरबैग के पार्ट में भी विस्फोटक होता है हालांकि उसकी मात्रा काफी कम होती है।
विज्ञापन

बुधवार को बुद्ध विहार स्थित औद्योगिक क्षेत्र स्थित कबाड़ गोदाम में बुधवार को हुए धमाके में बदरपुर एक्सटेंशन दिल्ली निवासी चंदर देव की मौत हो गई, जबकि तीन मजदूर घायल हो गए थे। थाना ओल्ड फरीदाबाद पुलिस ने घायल जुबेर की शिकायत पर बृहस्पतिवार को गोदाम संचालक सचिन जैन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। सचिन जैन ने पुलिस को बताया कि उसके पास कबाड़ गोदाम चलाने का लाइसेंस है। उनके यहां पर दूसरे देशों से एल्युमीनियम, तांबे, पीतल व अन्य धातु का कबाड़ आता है। कबाड़ से चीजों को अलग-अलग छंटाई के बाद वह उसे आगे बेच देते हैं। कबाड़ में कोई विस्फोटक पदार्थ था। इस कारण धमाका हो गया। एफएसएल टीम ने नमूनों को जांच के लिए लैब में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed