फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fastag facility started at Bandhwadi toll, passengers got relief

Faridabad News: बंधवाडी टोल पर शुरू हुई फास्टैग की सुविधा, यात्रियों को मिली राहत

Sun, 01 Sep 2024 10:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Fastag facility started at Bandhwadi toll, passengers got relief
फोटो-
विज्ञापन

टोल शुरू होने पर 50 हजार से अधिक वाहन चालकों को मिली राहत

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गुरुग्राम से फरीदाबाद आवागमन करने वालों के लिए राहत भरी खबर है। बंधवाड़ी टोल पर रविवार से फास्टैग की सुविधा शुरू हो गई है। पीडब्ल्यूडी और टोल संभाल रही कंपनी ने 31 अगस्त तक फास्टैग सिस्टम शुरू करने का लक्ष्य रखा था। ट्रायल प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक सितंबर से यात्रियों को फास्टैग की सुविधा मिलने लगी है। फास्टैग सिस्टम शुरू होने पर मंथली पास (टैग) का बैलेंस अमाउंट फास्टैग में ट्रांसफर करने के साथ साइन बोर्ड भी लगाए गए हैं। इससे लोगों को फास्टैग लेन की जानकारी मिलती रहेगी।

बंधवाड़ी टोल प्लाजा से हर रोज 50 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। यहां वाहनों से वसूले जाने वाले टोल टैक्स को कैश या फिर ई-वॉलेट के माध्यम से लिया जाता था। इस कारण यहां वाहनों का लंबा जाम लग जाता था और टोल क्रॉस करने में लोगों को 10 से 15 मिनट तक का समय लग जाता है। टोल प्लाजा को जाम मुक्त बनाने के लिए लोग लंबे समय से मांग कर रहे थे। लोगों ने टोल हटाने के लिए सोशल मीडिया पर अभियान भी चलाया था। लोगों का अभियान सफल रहा और अब यहां फास्टैग की सुविधा शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

--
लोगों से बातचीत
दिल्ली एयरपोर्टर पर नौकरी करता हूं। रोजाना गुरुग्राम के रास्ते आना जाना होता है। टोल पर पहले काफी जाम लगता था। फास्ट टैग की सुविधा शुरू होने से काफी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दीपक यादव, निवासी सेक्टर- 29
--
मैं गुरुग्राम में नौकरी करती हूं। रोजाना कार से आवाजाही करती हूं। बंधवाड़ी टोल पर सबसे अधिक जाम मिलता है। कई बार दो-दो घंटे जाम में फंसना पड़ता है। फास्ट टैग शुरू होने से आवाजाही आसान होगी। - -शिखा गौतम, ग्रेटर फरीदाबाद


--
वर्जन
फास्टैग शुरू होने पर मंथली पास की सुविधा को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। फास्टैग सिस्टम शुरू होने पर मंथली पास की सुविधा उन्हें मिलती रहेगी। लोगों को कनफ्यूज होने की जरूरत नहीं है। मंथली पास में जो बैलेंस है, उसे फास्टैग में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। इसके लिए बैंक की ओर से काम भी पूरा कर लिया गया है। इसके लिए बस लोगों को टोल पर संपर्क करना होगा। - प्रदीप सिंधु, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed