{"_id":"67c4aa5e7b045b6e46037d37","slug":"faridabad-voters-lagged-behind-only-402-percent-voting-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-39225-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फिसड्डी रहे फरीदाबाद के वोटर, मात्र 40.2 प्रतिशत मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फिसड्डी रहे फरीदाबाद के वोटर, मात्र 40.2 प्रतिशत मतदान
विज्ञापन
राजनीतिक पार्टियों के जमकर प्रचार करने के बाद भी घरों से नहीं निकले लोग, पिछले चुनाव में 56.1 प्रतिशत हुआ था मतदान
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बाद हरियाणा के सबसे बड़े नगर निगम के मतदाता मतदान करने में फिसड्डी रहे। राजनीतिक पार्टियों के जमकर चले प्रचार युद्ध के बाद भी निगम चुनावों में शहर के मतदाताओं का सुबह से उत्साह नदारद रहा। फरीदाबाद नगर निगम में इस बार केवल 40.2 प्रतिशत मतदान ही हुआ। मेयर पद के लिए छह और 46 वार्डों के लिए 221 पार्षद प्रत्याशियों का भविष्य ईवीएम में कैद हो गया। अब 12 मार्च को ईवीएम का पिटारा खुलने पर जीत-हार का फैसला होगा।
हरियाणा में सबसे बड़े नगर निगम में 14 लाख 70 हजार 687 मतदाताओं में से केवल 40.2 प्रतिशत मतदाताओं ने ही मतदान में हिस्सा लिया। सुबह से ही शहर में मतदान का उत्साह नहीं दिखाई दिया। अधिकतर लोगों ने रविवार को मतदान करने के बजाए घर में आराम करना ही जरूरी समझा। मतदान शुरू होने पर कम लोग अपने घरों से निकले। फरीदाबाद में मेयर पद के लिए भाजपा से प्रवीण बत्रा जोशी, कांग्रेस की लता रानी चंदीला, बसपा से अधिवक्ता मंशा पासवान, आम आदमी पार्टी से निशा दलाल फौजदार समेत दो निर्दलीय प्रत्याशी संगीता यादव और अंजना शर्मा भी मैदान में हैं। संगीता यादव को समाजवादी पार्टी ने अपना समर्थन दिया है। वहीं, 46 वार्ड की सीटों के लिए 221 पार्षदों के लिए मतदाताओं ने मतदान किया। इस दौरान एक-दो स्थानों पर छुटपुट हंगामे की सूचना के अलावा मतदान शांतिपूर्ण रहा।
इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, राज्य मंत्री राजेश नागर, जिलाधीश विक्रम सिंह, सभी मेयर और पार्षद प्रत्याशियों समेत अन्य विधायकों और पूर्व मंत्रियों ने मतदान में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
शहर के 1302 बूथों पर सुबह नौ बजे तक मात्र .3 प्रतिशत ही मतदान हुआ था। सुबह दस बजे मतदान ने कुछ तेजी पकड़ी तो यह 2.9 प्रतिशत पर पहुंचा। अगले एक घंटे में 11 बजे तक घरों से निकले लोगों ने मतदान प्रतिशत 8.1 पहुंचाया। वहीं, 12 बजे तक फिर से 4 प्रतिशत की सुस्ती के साथ 12 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, वर्ष 2017 में 12 बजे तक 23 प्रतिशत मतदान हो चुका था।
रविवार के दिन मतदाताओं ने मतदान के लिए जोश नहीं दिखाया। दोपहर 1 बजे तक 16.8 प्रतिशत मतदान चढ़ा। प्रत्याशियों को आशा थी कि दोपहर में लोग वोट देने निकलेंगे लेकिन दो बजे तक केवल ढाई प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 19.5 प्रतिशत मतदान हुआ। वर्ष 2017 में दोपहर 2 बजे तक 38 प्रतिशत मतदान हो चुका था। हालांकि, दोपहर बाद तीन बजे तक छह प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 25.8 प्रतिशत मतदान हुआ। चार बजे तक यह आंकड़ा 29.7 प्रतिशत पहुंचा। शाम 5 बजे तक मतदान मात्र 34.3 प्रतिशत और छह बजे तक 40.2 प्रतिशत ही मतदान हो पाया।
-- --
आईटीआई में 30 मिनट तक खराब रही ईवीएम
1302 बूथों में से कुछ स्थानों पर ईवीएम खराब होने से मतदाताओं को इंतजार करना पड़ा। आईटीआई में एक बूथ पर ईवीएम खराब हुई। यहां पर ईवीएम बदलने में करीब 30 मिनट तक अधिक समय लगा। गांधी कॉलोनी में भी ईवीएम में खराबी आई। कुछ देर बाद यहां मतदान सुचारू हो सका। इसके अलावा एक-दो स्थानों पर ईवीएम खराब होने की सूचना आई। हालांकि कुछ देर बाद उसे ठीक कर मतदान सुचारू किया जा सका।
-- -
गंदे पानी से गुजरकर डाला वोट
अभी एक दिन पहले आई हल्की बारिश और सीवर ओवरफ्लो के चलते जवाहर काॅलोनी की गली में जलजमाव हो गया था। मतदाता गली में गंदे पानी से होकर निकले और मतदान किया।
-- -
मच्छगर में फर्जी मतदान की शिकायत
वार्ड नंबर-44 स्थित मच्छगर गांव के मतदान केंद्र पर पहुंची महिला ने शिकायत की कि बूथ पर उनका वोट पहले से डाल दिया गया। महिला का कहना है कि उनके पास उनके मत से संबंधित सभी आईडी हैं। इसके बावजूद उनका वोट डाल दिया गया। वोट में दूसरा आधार कार्ड नंबर दर्ज कराया गया है। इस दौरान महिला के परिजन ने विरोध स्वरूप हंगामा किया लेकिन अधिकारियों ने उनको समझा-बुझाकर घर भेज दिया।
--
अब तक का सबसे कम रहा मतदान
फरीदाबाद नगर निगम में अब तक का सबसे कम 40.2 प्रतिशत मतदान रहा। यहां 2017 में 56.1 प्रतिशत मतदान हुआ था। यहां तक कि गुरुग्राम में 44.4 प्रतिशत और अंबाला में भी फरीदाबाद से अधिक 42.9 प्रतिशत मतदान हुआ।