फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad to get new fire station, ease pressure on existing resources

Faridabad News: फरीदाबाद को मिलेगा नया फायर स्टेशन, मौजूदा संसाधनों पर दबाव कम होगा

Sat, 28 Mar 2026 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Faridabad to get new fire station, ease pressure on existing resources
जिले में सीमित फायर स्टेशनों और स्टाफ के बीच चल रही व्यवस्था, नए स्टेशन से आपात राहत में आएगी तेजी
विज्ञापन

स्थानीय अग्निवीरों को दी जाएगी प्राथमिकता


अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। जिले में बढ़ती आबादी, औद्योगिक विस्तार और लगातार सामने आ रही आगजनी की घटनाओं के बीच सरकार ने एक नए फायर स्टेशन की स्थापना को मंजूरी दी है। इसके साथ ही आपदा मोचन बल में स्थानीय अग्निवीरों को प्राथमिकता देने का प्रावधान भी किया गया है। मौजूदा ढांचे पर बढ़ते दबाव को देखते हुए यह निर्णय शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में अहम माना जा रहा है।


फरीदाबाद में पिछले कुछ वर्षों में औद्योगिक इकाइयों, गोदामों और नई रिहायशी कॉलोनियों का तेजी से विस्तार हुआ है। इसके साथ ही आग लगने की घटनाओं में भी बढ़ोतरी हुई है। कई मामलों में समय पर फायर ब्रिगेड नहीं पहुंच पाने के कारण नुकसान अधिक हुआ। ऐसे में फायर सेफ्टी इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना अब प्रशासन की प्राथमिक आवश्यकता बन गई है और नया फायर स्टेशन इसी जरूरत को ध्यान में रखकर स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन


वर्तमान में फरीदाबाद जिले में करीब 5 से 6 प्रमुख फायर स्टेशन संचालित हैं, जो सेक्टर-15, सेक्टर-31, एनआईटी और बल्लभगढ़ जैसे इलाकों में स्थित हैं। यही स्टेशन पूरे जिले के औद्योगिक, व्यावसायिक और रिहायशी क्षेत्रों में आग से जुड़ी घटनाओं पर नियंत्रण का जिम्मा संभालते हैं। वहीं सेक्टर 78 में भी एक नए फायर स्टेशन का काम चल रहा है। शहर के तेजी से बढ़ते भौगोलिक विस्तार और नई विकसित कॉलोनियों के हिसाब से यह संख्या पर्याप्त नहीं मानी जा रही है जिसके कारण कई दूरस्थ इलाकों में फायर ब्रिगेड को पहुंचने में अधिक समय लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टाफ की कमी से जूझ रहा विभाग

फायर विभाग लंबे समय से स्टाफ की कमी की समस्या से जूझ रहा है। एक फायर स्टेशन पर जहां तय मानकों के अनुसार पर्याप्त संख्या में अधिकारी और फायरमैन होने चाहिए वहीं वास्तविक स्थिति में कई पद खाली पड़े हैं। ऐसे में एक ही टीम को कई बार लगातार अलग-अलग घटनाओं में लगना पड़ता है। अभी फरीदाबाद में अग्निशमन विभाग में मुखिया का पद भी खाली पड़ा है।


घटनास्थल तक पहुंचने का समय घटाने की कोशिश

फरीदाबाद के कई इलाकों में वर्तमान में फायर ब्रिगेड को घटनास्थल तक पहुंचने में 20 से 30 मिनट तक का समय लग जाता है। आग लगने की स्थिति में शुरुआती कुछ मिनट बेहद अहम होते हैं और इसी दौरान नियंत्रण न होने पर नुकसान तेजी से बढ़ जाता है। नए फायर स्टेशन के शुरू होने से खासकर उन क्षेत्रों में राहत मिलेगी जहां अब तक दूरी के कारण देरी होती रही है जिससे समय रहते आग पर काबू पाया जा सकेगा।


स्थानीय अग्निवीरों को प्राथमिकता से बढ़ेगी क्षमता

सरकार द्वारा आपदा मोचन बल में स्थानीय अग्निवीरों को प्राथमिकता देने का फैसला भी इस योजना का अहम हिस्सा है। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और साथ ही राहत कार्यों में तेजी आएगी। क्षेत्र की भौगोलिक समझ रखने वाले जवान आपात स्थिति में बेहतर समन्वय के साथ काम कर पाएंगे जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन अधिक प्रभावी होंगे।



नया फायर स्टेशन कहां बनेगा इसकी जानकारी मुख्यालय से जारी की जाएगी। वहीं से पत्र जारी होने के बाद जगह की पुष्टि होगी। - यादवेंद्र शर्मा, सीनियर फायर ऑफिसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed