फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   faridabad police not register case of kidnapping of his wife man committed suicide

पत्नी के साथ जान भी गई: पुलिस से गुहार लगाता रहा मजबूर पति, बचा लो मेरी घरवाली; वर्दी के आगे हार लगा ली फांसी

Fri, 27 Jun 2025 05:55 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: विकास कुमार Updated Fri, 27 Jun 2025 05:55 PM IST
सार

मृतक के पिता धर्मवीर ने आरोप लगाया हैं कि पुलिस उनकी बहू की किडनैपिंग की शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे, तो पुलिस ने रिपोर्ट लिखने से साफ इनकार कर दिया। इन सब घटनाओं से मानसिक रूप से टूट चुके सुमेश ने अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
 

विज्ञापन
faridabad police not register case of kidnapping of his wife man committed suicide
मृतक के पिता और बहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के फरीदाबाद स्थित गांव मोहना में रहने वाले युवक ने आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि युवक ने पत्नी के अपहरण की आशंका जताई थी जिस पर पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के नाम पर उनके बेटे को प्रताड़ित किया और 20 हजार रुपये रिश्वत भी मांग की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान गांव मोहना निवासी सुमेश के रूप में हुई है।

विज्ञापन

'अगर अपनी भाभी को ले जा सकते हो, तो ले जाओ'
परिजनों के अनुसार सुमेश की पत्नी खुशबू 22 जून को दोपहर करीब 1 बजे गांव मोहना से पलवल बस स्टैंड के लिए निकली थी। उसने परिजनों को बताया था कि वह अपनी बुआ की बेटी के साथ अपने मायके नवादा, बिहार जा रही है, लेकिन अगले दिन 23 जून तक जब वह अपने मायके नहीं पहुंची, तो परिवार चिंतित हो गया। उसी दिन एक अनजान मोबाइल नंबर से मृतक की बहन आशा के सोशल मीडिया पर एक मैसेज आया, जिसमें लिखा गया कि तुम्हारी भाभी उनके पास है। इसके साथ ही उस व्यक्ति ने पैसों की मांग करते हुए एक स्कैनर कोड भेजा और बार-बार रिकॉर्डिंग के माध्यम से पैसे भेजने का दबाव बनाया। परिवार की ओर से पैसे देने से इनकार करने पर उन्हें धमकी दी गई कि अगर अपनी भाभी को ले जा सकते हो, तो ले जाओ। परिजनों ने लोकेशन पूछी, मगर जवाब नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति से थाने में हुई मारपीट
इसके बाद परिजन 23 जून को थाना छांयसा पहुंचे, लेकिन उनका आरोप है कि वहां पर पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज नहीं की। शिकायत न केवल नजरअंदाज की गई, बल्कि पीड़ित सुमेश को एक से डेढ़ घंटे तक थाने में बैठाकर पूछताछ की गई उसके फिंगरप्रिंट लिए गए, पैरों के निशान लिए गए और यहां तक कि उसके साथ मारपीट भी गई। मृतक के भाई सरताज का आरोप है कि इस दौरान पुलिसकर्मियों ने 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

विज्ञापन

पंखे पर लटक कर कर ली आत्महत्या
मृतक के पिता धर्मवीर ने आरोप लगाया हैं कि पुलिस उनकी बहू की किडनैपिंग की शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे, तो पुलिस ने रिपोर्ट लिखने से साफ इनकार कर दिया। इन सब घटनाओं से मानसिक रूप से टूट चुके सुमेश ने अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि पुलिस ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है। इसमें एक अज्ञात व्यक्ति और बुआ के खिलाफ दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed