{"_id":"572c801f4f1c1b0d745cd796","slug":"faridabad-bhagat-singh-chowk-jam-for-water-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की समस्या को लेकर लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की समस्या को लेकर लोगों ने लगाया जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 07 May 2016 12:11 PM IST
सार
- गांधी कॉलोनी में महीने भर से बनी है समस्या
- गांधी कॉलोनी में महीने भर से बनी है समस्या
- सूचना पर पहुंची पुलिस और नगर निगम के अधिकारी
- पानी देने का दिया आश्वासन, एक घंटे तक जाम रही सड़क
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
पानी समस्या को लेकर गांधी कॉलोनी के सैकड़ों लोगों ने शुक्रवार को भगत सिंह चौक के पास सड़क जाम किया और नगर निगम विरोधी नारे लगाए। सूचना पर पहुंची पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों ने लोगों को समझाने और पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने का आश्वासन देने के बाद जाम खोला।
विज्ञापन
गांधी कॉलोनी निवासी विनय कपूर, विजय वर्मा, ईश्वर, राजेंद्र सिंह, विनय कपूर, नीलम, गोविंद आदि का कहना है कि कॉलोनी में एक महीने से पानी की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
नगर निगम अधिकारियों को पांच बार शिकायत की गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। शुक्रवार को सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरूष भगत सिंह चौक के पास एकत्र हुए और जाम लगा दिया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे निगम एसडीओ नवल सिंह ने पर्याप्त पानी देने का आश्वासन देने पर लोगों ने जाम खोला। एक महिला ने पानी न मिलने पर निगम मुख्यालय आकर आत्महत्या करने की भी चेतावनी दी।
