Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fake ghee and masala caught

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने पकड़ा पांच हजार किलो से ज्यादा नकली घी और मसाले

Mon, 12 Oct 2020 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Fake ghee and masala caught
बल्लभगढ़ अनाज मंडी में एक्सपायर डेट के मसालें पकड़े । - फोटो : Faridabad
बल्लभगढ़। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने सोमवार को सुभाष कॉलोनी में छापामारी कर पांच हजार किलो से भी ज्यादा मिलावटी घी पकड़ा है। यहां एक घर के अंदर ही नकली घी बनाने का गोरखधंधा चल रहा था। उनमें कई टीन पर ‘शुद्ध देसी घी’ लिखा हुआ था। अमर उजाला ने 12 अक्तूबर के अंक में ‘रिफाइंड-परफ्यूम मिलाया और बन गया देशी घी’ शीर्षक से इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। सुबह ही मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, स्वास्थ्य विभाग व स्थानीय पुलिस की टीम ने इस कारखाने का भंडाफोड़ किया।
विज्ञापन

थाना आदर्श नगर प्रभारी मुकेश गिरी ने बताया कि सुभाष कॉलोनी स्थित एक घर में रिफाइंड व वनस्पति को मिलाकर घी तैयार किया जा रहा था। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम से सबइंस्पेक्टर राजेंद्र, एएसआई सतीश कुमार, स्वास्थ्य विभाग से फूड इंस्पेक्टर संदीप चौधरी की टीम के साथ ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार कन्हैया कुमार को साथ लेकर मकान पर छापा मारा। यहां से 5200 किलो तैयार मिलावटी घी, 25 टीन वनस्पति घी, 32 टीन रिफाइंड व पांच घरेलू सिलिंडर पकड़े गए। आरोपी मकान मालिक राजेंद्र उर्फ राजू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की अनाज मंडी में एक किरयाना की दुकान भी है। आरोपी के मुताबिक वह सारा माल खुद की दुकान पर ही बेचता था। त्योहार के सीजन के लिए ज्यादा माल बना रखा था।
विज्ञापन

एक्सपायरी डेट के मसालों को नई पैकिंग में बेचने की तैयारी
इसके बाद टीम ने अनाज मंडी स्थित गोयल ट्रेडिंग कंपनी पर छापमारी की। वहां पर एक्सपायरी डेट के मसालों को नई पैकिंग में भरकर बेचने का काम चल रहा था। पुलिस ने दुकान मालिक दिनेश अग्रवाल को काबू किया। यहां सोयम मसाले के नाम से पैकिंग की जा रही थी। आरोपी की दुकान से 20 किलो जीरा, 80 किलो धनिया पाउडर, 120 किलो मिर्च पाउडर जब्त किया गया है। आरोपियों से अन्य गोदाम के बारे में जानकारी ली जा रही है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते से सब इंस्पेक्टर राजेंद्र का कहना है कि टीम लगातार ऐसे लोगाें पर नजर बनाए हुए है जो त्योहार के मौसम में मिलावट का सामान बनाने या बेचने का काम कर रहे हैं। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed