फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Expressed opposition to installation of mobile tower

Faridabad News: मोबाइल टावर लगने का जताया विरोध

Wed, 20 Mar 2024 11:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Expressed opposition to installation of mobile tower
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदबाद। अजरौंदा गांव के लोगों ने रिहायशी क्षेत्र में मोबाइल टावर का लगाने पर विरोध किया है। निवासियों के मुताबिक टावर लगने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाएगा। इससे बच्चे और बुजुर्ग ज्यादातर प्रभावित होंगे। नाराजगी जताते हुए लोगों ने बताया कि इस संबंध में जल्द जिला उपायुक्त और नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपेगे।
सेक्टर-15 ए स्थित अजरौंदा गांव सैनी मार्केट में फोटो स्टूडियो के सामने कई वर्षों से एक मोबाइल टावर लगा हुआ है। लोगों के मुताबिक इसे हटाने के लिए कई बार जिला उपायुक्त और नगर निगम आयुक्त से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पहले से लगे टावर को हटवाने के लिए लड़ाई अभी चल ही रही थी कि सोमवार को लगभग 20 फुट का एक अन्य मोबाइल टावर लगा दिया गया। लोगों ने इसका विरोध भी किया लेकिन कर्मचारियों ने टावर लगा दिया। निवासियों की मानें तो नगर निगम आयुक्त और जिला उपायुक्त से टावर हटाने की मांग की जाएगी। इस प्रकार से लगाए गये टावरों से लोगों स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन

----
टावर से बीमारियों का खतरा, पास में बना है राजकीय स्कूल
स्थानीय निवासी विरेंद्र गौड़ और लाल सिंह सैनी सहित अन्य ने बताया कि दोनों टावरों के आस-पास के लगभग 2000 से ज्यादा लोग रहते हैं। इसके अतिरिक्त लगभग 200 मीटर दूरी पर राजकीय स्कूल है। यहां छोटे-छोटे बच्चे पढ़ते हैं, टावर लगने से बच्चों में बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। वहीं, आसपास रहने वाले लोग भी चिंतित हैं। लोगों का कहना है कि कंपनी ने इस टावर को यहां लगवाने से पहले आरडब्ल्यूए या स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे टावरों को रिहायशी क्षेत्र में लगवाने से बचना चाहिए। ये लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed