Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Explanation sought from 44 teachers absent from Nipun training

Faridabad News: निपुण प्रशिक्षण से गैरहाजिर 44 शिक्षकों से जवाब तलब

Wed, 25 Nov 2026 01:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought from 44 teachers absent from Nipun training
एफएलएन ट्रेनिंग के बाद शिक्षक। शिक्षक
- हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने अनुपस्थित शिक्षकों से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन

नंबर गेम - 17 नवंबर को जारी पत्र में बताया गया
फोटो-
गौरव मिश्रा
फरीदाबाद। निपुण हरियाणा मिशन के तहत आयोजित जिला स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों पर शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने प्रदेश के सभी जिलों को रिमाइंडर जारी कर अनुपस्थित शिक्षकों से स्पष्टीकरण लेने और रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद फरीदाबाद के 44 शिक्षकों से भी जवाब मांगा गया है। समय पर स्पष्टीकरण नहीं देने या संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
परिषद की ओर से 17 नवंबर को जारी पत्र में बताया गया है कि इससे पहले 12 नवंबर को भी इस संबंध में निर्देश दिए गए थे। प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों की सूची का सत्यापन कर उनसे जवाब लेने और निर्धारित समय सीमा में मुख्यालय को रिपोर्ट भेजने को कहा गया है। परिषद ने सभी जिलों को दोबारा रिमाइंडर जारी कर मामले को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए हैं। अनुपस्थित शिक्षकों के संबंध में संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने और पूरी जानकारी निर्धारित प्रारूप में भेजने को कहा गया है।
विज्ञापन

बुनियादी शिक्षा मजबूत करने के लिए प्रशिक्षण-
निपुण हरियाणा मिशन के तहत शिक्षक प्रशिक्षण का उद्देश्य प्राथमिक शिक्षकों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (एफएलएन) की आधुनिक शिक्षण प्रक्रियाओं से परिचित कराना है। इसमें बच्चों की सीखने की क्षमता बढ़ाने, भाषा और गणित की बुनियादी समझ मजबूत करने और कक्षा में प्रभावी गतिविधियां अपनाने पर जोर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता बेहतर-
फरीदाबाद के एफएलएन अधिकारी मनमोहन भारद्वाज ने बताया कि प्रशिक्षण शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण है। इसमें बताई गई गतिविधियों और तकनीकों को कक्षा में लागू करने से विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता बेहतर बनाने में मदद मिलती है। प्रशिक्षण में सभी शिक्षकों की उपस्थिति जरूरी है। जिले के 44 शिक्षक अनुपस्थित थे, जिनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।

कोट-
अधिकतर स्कूलों में शिक्षकों की कमी है, ऐसे में कई बार प्रधानाचार्य की ओर से उन्हें जाने की अनुमति नहीं मिलती है। साथ ही कई बार अगर बीएलओ अनुपस्थित होता है, तो एसआईआर प्रक्रिया में मजबूरन शिक्षकों को लगना पड़ता है। ऐसे में इसमें शिक्षकों को रियायत मिलनी चाहिए। - विजय मुद्गिल, राजकीय प्राथमिक संघ फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed