फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Every single grain of the farmers' produce will be procured: Minister

किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा : मंत्री

Tue, 29 Sep 2026 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Every single grain of the farmers' produce will be procured: Minister
बल्लभगढ़। धान की सरकारी खरीद शुरू होने के बीच खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने मंगलवार को बल्लभगढ़ स्थित अनाज मंडी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मंडी में किसानों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को खरीद प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मंत्री ने मंडी पहुंचते ही सबसे पहले अटल किसान-मजदूर कैंटीन का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों और मजदूरों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच की। इसके बाद उन्होंने मंडी में पहुंची किसानों की फसल का निरीक्षण करते हुए खरीद व्यवस्था की जानकारी ली। अधिकारियों ने उन्हें मंडी में फसल खरीद, उठान और किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बताया। राजेश नागर ने कहा कि किसानों की फसल की सरकारी खरीद को लेकर मंडी में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। मंडी में आने वाली किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। किसानों को फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed