फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Even after three days, the youths who drowned in Yamuna are not traced

Faridabad News: तीन दिन बाद भी यमुना में डूबे युवकों का नहीं चला पता

Wed, 03 Sep 2025 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Even after three days, the youths who drowned in Yamuna are not traced
एसडीआरएफ और पुलिस की टीमों ने करीब 20 किलोमीटर तक सर्च अभियान चलाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गांव किडावली में रविवार को यमुना में डूबे आयुष और उसके दोस्त धर्मेंद्र को पिछले तीन दिनों से ढूंढ रहे हैं। एसडीआरएफ और पुलिस की टीमों ने करीब 20 किलोमीटर तक सर्च अभियान चलाया है। युवकों के शव अभी तक नहीं मिले हैं।

बचाव टीम का कहना है कि यमुना के बढ़े जलस्तर व बहाव के चलते भी शव ढूंढने में दिक्कत आ रही है। रविवार को दिल्ली के मीठापुर में रहने वाले आयुष अपने दोस्त धर्मेंद्र के साथ जन्मदिन मनाने के लिए किडावली गांव आए थे। बर्थडे का केक काटने के बाद दोनों नदी किनारे नहाने जाने लगे। तभी उनका पैर फिसल गया और दोनों डूबने लगे। रविवार से एसडीआरएफ और पुलिस की टीम दोनों युवकों ढूंढने की कोशिश कर रही हैं लेकिन किसी का कुछ पता नहीं चला। जांच अधिकारी देशराज ने बताया कि उनकी टीम ने करीब 20 किलोमीटर तक यमुना नदी में सर्च अभियान चलाया है। टीम ने गांव खेरी कलां, खेरी खुर्द, लालपुर, महावतपुर, मौजाबाद, लतीफपुर, अमीपुर तक ढूंढा है। यमुना में जलस्तर बढ़ने की वजह से ढूंढने में काफी परेशानी हो रही है। सर्च अभियान तब तक चलेगा जब तक दोनों युवकों के बारे में कोई जानकारी न मिल पाए। इसके अलावा उन्होंने पलवल और यूपी की पुलिस को भी सूचित कर दिया है कि अगर कोई सूचना मिलती है तो वह उनको बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed