फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   ESIC Medical College Faculty Recruitment Interview on May 29

Faridabad News: ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी भर्ती के लिए साक्षात्कार 29 मई को

Sat, 23 May 2026 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
ESIC Medical College Faculty Recruitment Interview on May 29
फरीदाबाद। एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में डॉक्टरों और फैकल्टी की कमी को दूर करने के लिए 29 मई को वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया के तहत प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद कॉन्ट्रेक्ट आधार पर भरे जाएंगे। अस्पताल प्रशासन का दावा है कि नई नियुक्तियों से न केवल चिकित्सा सेवाएं मजबूत होंगी, बल्कि मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों की बेहतर और समय पर सुविधा भी मिल सकेगी।
विज्ञापन




भर्ती के तहत मेडिसिन, एनेस्थीसिया, ऑर्थोपेडिक्स, सर्जरी, रेडियोलॉजी, डर्मेटोलॉजी, आईसीयू, स्त्री एवं प्रसूति रोग, माइक्रोबायोलॉजी, कम्युनिटी मेडिसिन, पैथोलॉजी, फार्माकोलॉजी और इमरजेंसी मेडिसिन सहित कई विभागों में कुल 48 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति शुरुआत में एक वर्ष के लिए होगी, जिसे कार्य प्रदर्शन और अनुमति के आधार पर तीन वर्ष तक बढ़ाया जा सकेगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed