फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Engineer accused of printing counterfeit notes granted bail.

Faridabad News: नकली नोट छापने के आरोपी इंजीनियर को मिली जमानत

Tue, 01 Sep 2026 12:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Engineer accused of printing counterfeit notes granted bail.
फरीदाबाद। सूरजकुंड इलाके में होटल सरोवर पोर्टिको होटल में सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए नकली नोट छापने के आरोप में गिरफ्तार इंजीनियर को अदालत ने जमानत दे दी है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अजय शर्मा की अदालत ने मामले में सुनवाई करते हुए आरोपी विनायक ओझा को जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

अदालत ने आरोपी को एक जमानती के साथ जमानत बांड भरने पर रिहा करने के आदेश दिए हैं। अदालत में आरोपी की ओर से पेश हुए अधिवक्ता शेखर आनंद गुप्ता ने अदालत में दलील दी कि उनका मुवक्किल आईटी प्रोफेशनल है और होटल में अपना कार्यालय जैसा सेटअप बनाकर काम कर रहा था। उसने सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए ए-फोर पेपर पर नोटों के प्रिंट और खिलौना बंदूक का इस्तेमाल किया था। उसने किसी नकली नोट को चलाने का प्रयास नहीं किया। इस पर अदालत ने जमानत पर रिहा करने का आदेश जारी कर दिया। अदालत ने आदेश में यह भी उल्लेख किया कि जांच के दौरान आरोपी के पास से नकली नोट तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले विशेष धातु के डाई, प्लेट, विशेष स्याही या अन्य पेशेवर उपकरण बरामद नहीं हुए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed