फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Encroachments causing problems from Maharana Pratap Chowk to Bharat Colony.

Faridabad News: महाराणा प्रताप चौक से भारत कॉलोनी तक अतिक्रमण से परेशानी

Wed, 23 Sep 2026 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Encroachments causing problems from Maharana Pratap Chowk to Bharat Colony.
दुकानदारों और रेहड़ी वालों ने सड़क के बड़े हिस्से पर कब्जा कर रखा है
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद में महाराणा प्रताप चौक से भारत कॉलोनी तक सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण ने यातायात व्यवस्था बिगाड़ दी है। दुकानदारों और रेहड़ी वालों ने सड़क के बड़े हिस्से पर कब्जा कर रखा है। हालत यह है कि 10 मिनट का सफर तय करने में आधा घंटा लग रहा है। सुबह-शाम जाम की स्थिति और विकट हो जाती है। चौक के आगे सड़क करीब 10 मीटर चौड़ी है। चार लेन की सड़क न होने के बावजूद अतिक्रमण के कारण उपलब्ध चौड़ाई और कम हो गई है।

खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर भी अतिक्रमण हटाने के आदेश दे चुके हैं, लेकिन निगम अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। मंझावली पुल परियोजना के तहत खेड़ी पुल से मंझावली पुल तक करीब 19 किलोमीटर सड़क चौड़ी की गई है। अभी मंझावली पुल से ग्रेटर नोएडा तक आवागमन शुरू नहीं हुआ है। शुरू होने के बाद इस मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की समस्या और गंभीर होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article