{"_id":"688bbf72005a200de20baef2","slug":"encroachment-removed-from-pyali-chowk-to-sabzi-mandi-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-48321-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: प्याली चौक से सब्जी मंडी तक हटाया गया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: प्याली चौक से सब्जी मंडी तक हटाया गया अतिक्रमण
विज्ञापन
तीन दिन में 100 से अधिक अवैध कब्जे हटाए गए
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद ने शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत प्याली चौक से सब्जी मंडी रोड तक के क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार से शुरू हुई इस कार्रवाई में अब तक कुल 100 से अधिक अवैध कब्जे हटाए जा चुके हैं। निगम की टीम ने बुधवार तक करीब 80 अतिक्रमण हटाए थे, वहीं बृहस्पतिवार को लगभग 20 से ज्यादा और अतिक्रमण हटाए हैं।
निगम की यह कार्रवाई केवल नए अतिक्रमण तक सीमित नहीं रही, बल्कि पहले हटाए गए स्थलों पर दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ भी सख्ती दिखाई गई। हार्डवेयर चौक की तरफ जाने वाले मार्ग पर जहां पहले अतिक्रमण हटाया गया था, वहां दोबारा कब्जा जमाने वालों का सामान हटाकर मौके से जब्त किया गया और चेतावनी दी गई कि भविष्य में यदि दोबारा कब्जा किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों के अनुसार यह शहर को जाम व जलभराव से मुक्त करवाने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। प्याली चौक से हार्डवेयर चौक तक सर्विस लाइन बनाई जाएगी वहीं अन्य मार्गों पर भी कई विकास कार्य प्रस्तावित हैं। वहीं सड़क किनारे बने नालों पर अतिक्रमण के कारण शहर में जगह जगह जलभराव की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन
स्थानीय दुकानदारों ने की सरहाना
स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने इस कार्रवाई की सराहना की है। उनका कहना है कि अतिक्रमण हटने से सड़कें चौड़ी होंगी और आवाजाही में सुविधा मिलेगी। नाले के किनारे कुम्हार, नाई, कबाड़ी की दुकानें बनी होने के साथ कुछ लोगों ने झुग्गियां बनाकर कब्जा कर रखा था।