{"_id":"684c79ff78daf4c8cd0f49b9","slug":"employees-gathered-at-the-mlas-residence-to-solve-problems-faridabad-news-c-24-1-gr11004-115352-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: समस्याओं के समाधान के लिए विधायक के आवास पर जुटे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: समस्याओं के समाधान के लिए विधायक के आवास पर जुटे कर्मचारी
Sat, 14 Jun 2025 12:50 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
होडल। हरियाणा गर्व पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्करज यूनियन संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ के बैनर तले दर्जनों कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा विधायक हरेंद्र रामरतन के आवास पर पहुंचकर उन्हें 24 सूत्री ज्ञापन सौंपा।
कार्यकर्ताओं का नेतृत्व जिला प्रधान टेकचंद ने किया। इस अवसर पर यूनियन के राज्य प्रधान ईश्वर सिंह ने बताया कि सैनी सरकार कर्मचारियों के साथ वादा खिलाफी कर रही है। चुनावों से पूर्व सरकार ने प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत तमाम प्रकार के कच्चे कर्मचारियों से जॉब सिक्योरिटी देने का वादा किया था, लेकिन नई सरकार बनते ही विभागों से कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी, जोकि कच्चे कर्मचारियों के साथ घोर वादा खिलाफी है।
इसके साथ ही सरकार ने कच्चे कर्मचारियों को मात्र तीन महीने का सेवा विस्तार दिया है, जो 30 जून को समाप्त हो जाएगा। कच्चे कर्मचारियों के वेतन पर लगने वाली 18 प्रतिशत जीएसटी को भी सरकार तत्काल प्रभाव से हटाए। इसके अलावा भी कई मांगें उठाईं।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला सचिव मनीराम, टेकचंद, रमेश डागर, लखवीर सौरोत, बालकिशन शर्मा, हरकेश सौरोत, राजेश शर्मा, बुधराम, कोमल शर्मा, रूपचंद डागर, भारत दयाल, रवि दत्त शर्मा सहित काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।