फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Employee leaders protest against the lathi-charge.

Faridabad News: लाठीचार्ज के विरोध में कर्मचारी नेताओं का प्रदर्शन

Thu, 27 Aug 2026 02:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Employee leaders protest against the lathi-charge.
नूंह। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों पर लाठीचार्ज के विरोध में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के पदाधिकारियों ने सरकार के खिलाफ रोष जताया। जिला सचिव जयकुंवार दहिया, उपप्रधान योगराज दीक्षित, अध्यापक संघ नेता अशोक कुमार और सीटू जिला अध्यक्ष नानकचंद ने कहा कि सरकार बातचीत के बजाय कर्मचारियों पर बल प्रयोग कर आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि दमन से आंदोलन खत्म नहीं होगा, बल्कि और उग्र होगा।कर्मचारी नेताओं ने कहा कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के 23 और 31 दिसंबर 2025 के आदेशों के बावजूद कच्चे कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सरकार टालमटोल कर रही है। नताओं ने कहा कि नगर पालिका और अग्निशमन कर्मचारियों की मांगों का बातचीत के माध्यम से समाधान किया जाए। उन्होंने बताया कि 3 सितंबर को फरीदाबाद में होने वाले विशाल प्रदर्शन में नूंह से सैकड़ों कर्मचारी शामिल होंगे और उपायुक्तों के माध्यम से मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed