{"_id":"684c79e11a76d794da09bd8a","slug":"electricity-substation-started-in-mevali-consumers-will-get-relief-faridabad-news-c-25-1-mwt1001-104078-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मेवली में शुरू हुआ बिजली सब स्टेशन, उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मेवली में शुरू हुआ बिजली सब स्टेशन, उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
Sat, 14 Jun 2025 12:50 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
नूंह। लंबे इंतजार के बाद मेवली में चार करोड़ से ज्यादा की राशि से बना 33 केवीए सब स्टेशन बृहस्पतिवार देर शाम से शुरू हो गया। इससे आधा दर्जन गांवों के उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाएगी। सब स्टेशन से अटैच होने वाले आधा दर्जन गांवों को वर्षों से चली आ रही बिजली की समस्या से न केवल निजात मिलेगी, बल्कि आए दिन अघोषित कटों की समस्या भी खत्म होगी। शुक्रवार को विधायक आफताब आलम ने सब स्टेशन का जायजा लिया।
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने 15 दिसंबर 2023 को मेवली गांव में 33 केवीए सब स्टेशन की घोषणा की थी। इस सब स्टेशन से मेवली, बाई, आकेडा, जवाहर नवोदय स्कूल व कोटला झील पर बने पंप हाउस को बिजली की सप्लाई शुरू हो गई है।
इससे कई हजार उपभोक्ता को फायदा होगा। बताया गया है कि मेवली 33 केवीए सब स्टेशन के लिए फिरोजपुर झिरका के रंगाला ग्रिड सब स्टेशन से 49 किमी लंबी लाइन लगाई गई है। यह कार्य एमएस अग्रवाल ट्रेडिंग भिवानी की तरफ से किया गया है।
विज्ञापन
पिछले लंबे समय से लगातार बिजली निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर इस बिजली सब स्टेशन को शुरू कराने की कवायद चल रही थी। जो पूरी हो गई है। अब इन सभी गांवों के उपभोक्ताओं को काफी फायदा होगा। -आफताब अहमद, विधायक, नूंह
सब स्टेशन का कार्य पूरा हो चुका है। लाइन की टेस्टिंग का काम चल रहा था जो पूरा हो गया। इसे शुरू कर दिया गया है। -मयंक शर्मा, एसडीओ कंस्ट्रक्शन, बिजली निगम, नूंह