{"_id":"6750b341da8251a61f0291f6","slug":"electricity-should-not-bother-you-in-summer-dilapidated-stars-will-be-replaced-faridabad-news-c-26-1-del1005-34348-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गर्मी में न सताए बिजली, बदली जाएंगी जर्जर तारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गर्मी में न सताए बिजली, बदली जाएंगी जर्जर तारे
विज्ञापन
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने शुरू की तैयारी, मेंटेनेंस का किया जा रहा है काम
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गर्मी में बिजली आपूर्ति दुरुस्त करने के लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जून-जुलाई में बिजली की मांग और आपूर्ति में भारी अंतर देखने को मिलता है। इसके कारण ट्रांसफार्मर व बिजली के जर्जर तारों को बदलने की योजना तैयार की जा रही है। जिससे गर्मी के मौसम में अघोषित बिजली कट पर रोक लगाई जा सके। सर्दी में बिजली की खपत कम होने से शिकायतों की संख्या कम हो जाती है। इस लिए मेंटेनेंस का काम किया जा रहा है।
रिकार्ड के अनुसार जिले में गर्मी के मौसम में करीब 200 लाख यूनिट रोजाना बिजली की मांग है, लेकिन आपूर्ति 160 लाख यूनिट ही हो पाती है। मांग के अनुरूप बिजली आपूर्ति नहीं होने से अघोषित बिजली कट लगने लगते हैं। इसके साथ ही ट्रांसफार्मर जलने लगते हैं। इससे अलग-अलग क्षेत्रों में रोज 4 से 5 घंटे के कट लगते हैं। वहीं, वैध हुईं कॉलोनियों में स्थायी कनेक्शन देने के बाद यह समस्या और बढ़ जाती है। इसे दूर करने के लिए निगम की ओर से अभी से तैयारियां शुरु कर दी गई है।
जिले में करीब साढे़ 6 लाख बिजली उपभोक्ता हैं और रोज लगभग 200 लाख यूनिट बिजली की मांग रहती है। इसकी तुलना में बिजली आपूर्ति कम हो जाती है। शहर में 200 से अधिक अवैध कॉलोनियां हैं। इनमें से कई कॉलोनियों को नियमित कर दिया गया है। वहीं, ग्रेटर फरीदाबाद में नई सेक्टरों को भी विकसित किया जा रहा है। यहां बिजली घर बनाया जा रहा है। सबकुछ ठीक रहा तो अगले वर्ष मार्च अप्रैल तक इसे चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
वर्जन
जिन फीडरों पर लोड अधिक है उन्हें दो भागों में बांटकर लोड कम किया जा रहा है। गर्मियों में लोगों को निर्बाध बिजली देने की योजना पर काम चल रहा है। ग्रेटर फरीदाबाद में भी बिजली व्यवस्था दुरूस्त की जाएगी। विभागीय नीति के अनुसार आधारभूत ढांचा मजबूत किया जाएगा।
-जितेंद्र सिंह ढुल, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम