{"_id":"5d9786b88ebc3e012e1f482d","slug":"election-news-faridabad-news-noi4654426196","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा का रण: नामांकन से पहले प्रत्याशियों ने किया शक्ति प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा का रण: नामांकन से पहले प्रत्याशियों ने किया शक्ति प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने आए प्रत्याशियों ने शक्ति प्रदर्शन किया। इनमें कांग्रेसी उम्मीदवार सबसे आगे रहे। फरीदाबाद से कांग्रेस उम्मीदवार लखन सिंगला ने ओल्ड फरीदाबाद बाजार से रैली निकाली तो एनआईटी से कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा भी समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। बल्लभगढ़ में भी कांग्रेस प्रत्याशी आनंद कौशिक भी ढोल नगाड़ों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे थे।
फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला ने नामांकन से पहले ओल्ड फरीदाबाद में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने नोटबंदी व जीएसटी जैसे काले कानून पास करके व्यापारियों व दुकानदारों को बर्बाद करने का काम किया है। आज हालात इतने बदतर है कि व्यापारी व दुकानदार अपने भविष्य को लेकर चिंतित है, उनके कामधंधे पूरी तरह से ठप हो चुके हैं। अब जनता को मौका मिला है और वह जीएसटी व नोटबंदी से कानूनों पर वोट की चोट से जवाब देगी। इस दौरान सिंगला खुली जीप में सवार होकर अपने समर्थकों के साथ ओल्ड के मुख्य बाजार से होते हुए नामांकन दाखिल करने पहुंचे।
वहीं तिगांव से कांग्रेस प्रत्याशी ललित नागर ने भी पहले जनसभा की और फिर बाबा सूरदास मंदिर में माथा टेक कर नामांकन दाखिल करने निकले। एनआईटी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा ने नामांकन दाखिल करने से पहले मां व बड़े भाईयों का आशीर्वाद लिया और फिर जवाहर कॉलोनी स्थित अपने निवास से समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने रवाना हुए।