फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Elderly woman dies due to dumper collision, villagers jammed for five hours

डंपर की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत, ग्रामीणों ने लगाया पांच घंटे जाम

Sat, 01 Jan 2022 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman dies due to dumper collision, villagers jammed for five hours
बल्लभगढ़ में जाम लगाने के बाद लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : Faridabad
बल्लभगढ़। ग्राम लहडौला में डंपर ने एक महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, साइकिल सवार पूर्व जिला पार्षद भी गंभीर घायल हो गए। नाराज गांव वालों ने सुबह सात बजे से मुख्य मार्ग पर करीब 5 घंटे तक जाम लगाए रखा। स्थिति बिगड़ती देख थाना तिगांव व थाना छांयसा के एसएचओ, एसीपी बल्लभगढ़, विधायक राजेश नागर व पूर्व विधायक ललित नागर भी मौके पर पहुंचे। सभी के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम खोला। पुलिस ने डंपर चालक व डंपर मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम लहडौला के मनोज ने बताया कि शनिवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे मां प्रेमवती घर से गोबर लेकर अपने प्लॉट में डालने के लिए जा रही थी। सड़क पार करते समय मंझावली गांव की ओर से आए डंपर ने प्रेमवती (60) को टक्कर मार दी। इसके बाद चालक डंपर के साथ मौके से फरार हो गया। इस दौरान गांव के पूर्व जिला पार्षद सुरजीत साइकिल लेकर खेतों की तरफ जा रहे थे। वह भी डंपर की चपेट में आने से गिरकर घायल हो गए। पीड़ित का कहना है कि डंपर संजय मठईया वालों का है और उसमें यमुना की रेती भरी हुई थी। पूर्व जिला पार्षद सुरजीत को उपचार के लिए सेक्टर-8 स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

इस दौरान ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। मौके पर थाना तिगांव के एसएचओ कुलदीप, थाना छायंसा के एसएचओ कुलदीप सिंह, विधायक राजेश नागर व एसीपी मुनेश पहुंचे। पुलिस ने कहा कि डंपर चालक व मालिक पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। गांव वालों की मांग है कि पीड़ित पक्ष को मुआवजा दिया जाए, मंझावली से उनके गांव तक पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और दोनों गांवों के बीच में जगह-जगह स्पीड ब्रेकर बनवाए जाएं। थाना छायंसा प्रभारी कुलदीप का कहना है कि नाकाबंदी कर अवैध खनन रोका जाएगा। पुलिस व सरकार के द्वारा आश्वासन मिलने के बाद जाम खोल दिया गया। थाना छायंसा पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डंपरों का रहता है दबाव
यमुना नदी में चोरी छिपे रेती निकालने का काम चलता रहता है। इसके लिए नदी से सटे गांवों की सड़कों पर डंपरों का काफी दबाव रहता है। जल्दबाजी में अक्सर हादसे हो जाते हैं। इसे लेकर पहले भी ग्रामीण कार्रवाई की मांग कर चुके हैं। उनका कहना है कि अवैध खनन को रोका जाए और स्पीड ब्रेकर बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed