{"_id":"6729d32955bd30a0c404b627","slug":"eight-love-jihad-cases-have-been-reported-in-faridabad-in-about-two-months-2024-11-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिंदू लड़कियों पर नजर: फरीदाबाद में दो महीने में आठ गायब, लव जिहाद की आशंका; एसीपी से मिले परेशान परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू लड़कियों पर नजर: फरीदाबाद में दो महीने में आठ गायब, लव जिहाद की आशंका; एसीपी से मिले परेशान परिजन
Tue, 05 Nov 2024 01:42 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 05 Nov 2024 01:42 PM IST
सार
फरीदाबाद में आठ बच्चियां लापता हैं। कार्रवाई न होने पर पीड़ित परिवार के साथ हिंदू संगठन के लोगों ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय में कमिश्नर से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त से मिलने पहुंचे लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले में लगभग दो महीने में आठ लव जिहाद के मामले सामने आए हैं। उन मामलों में किसी प्रकार से कोई सुनवाई नहीं होने पर सोमवार को पीड़ित परिवार के साथ हिंदू संगठन के लोगों ने सेक्टर 21 सी स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय में कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
हिंदू लड़कियों को लव जिहाद में फंसा रहे दूसरे समुदाय के लड़के
हिंदू जागरण मंच से सुशील, राकेश, अरुण और धर्म जागरण मंच से अरविंद ने बताया कि फरीदाबाद में 2 माह में आठ लव जिहाद के मामले सामने आए हैं। जिनमें से एक लड़की बालिग है, बाकी सभी नाबालिग हैं। लव जिहाद में फंसी सभी बच्चियां फरीदाबाद में नहीं हैं। उसके बावजूद भी पुलिस अभी तक किसी को भी बरामद या आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। सोमवार को पीड़ित परिवार समेत हिंदू
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त से मिलने पहुंचे लोग
संगठनों के लोगों ने पुलिस कमिश्नर से मिलकर मामले को गंभीरता से लेते हुए बच्चियों को सकुशल बरामद करने की मांग की। इसके अलावा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने के लिए ज्ञापन देने के लिए पहुंचे थे। जहां पर एसीपी सेंट्रल विष्णु प्रसाद ने पीड़ित परिवारों के साथ आए हिंदू संगठनों के लोगों की बात सुनी।
विज्ञापन
साथ-साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए।
मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थाना प्रभारी को फोन मिलाकर इसमें त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चियों की बरामदगी के हिंदू संगठन के सदस्य सुशील ने बताया कि सात मामले फरीदाबाद के हैं जो फरीदाबाद के अलग- अलग थानों में रजिस्टर्ड हैं। आठवें मामले में एक लड़की बालिग है। सभी को लव जिहाद में फंसाने वाले लड़के विशेष समुदाय से हैं, जिन्होंने लव जिहाद में फंसा कर लड़कियों को गायब कर रखा है। वह चाहते हैं कि पुलिस इस मामले में जल्द एक्शन ले और आरोपियों को गिरफ्तार करें।