फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Due to enmity, brother-in-law hit brother-in-law's car and also fired a bullet

Faridabad News: रंजिश के चलते सालों ने जीजा की कार में मारी टक्कर, गोली भी चलाई

Sat, 09 Aug 2025 01:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Due to enmity, brother-in-law hit brother-in-law's car and also fired a bullet
ठाकुरवाड़ा निवासी पंकज ने पुलिस को दी शिकायत, हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। रंजिश के चलते साला व जीजा पक्ष में गुरुवार देर रात जमकर मारपीट, कार से टक्कर मारने व गोली चलाने का मामला सामने आया है। ठाकुरवाड़ा निवासी पंकज ने आरोप लगाया कि उसके साले गौरव, सन्नी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उनकी कार में टक्कर मारी और गोली चलाई। उसने भी सालों की कार में टक्कर मारी तो उनकी कार डिवाइडर पर चढ़ गई। आरोप है कि साले ने फिर से गोली चलानी चाही लेकिन गोली चली नहीं।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सेक्टर-17 थाने में पंकज के बयान पर उसके सालों व अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


यह वारदात गुरुवार देर रात लगभग साढ़े 11 बजे की है। ओल्ड फरीदाबाद ठाकुरवाड़ा निवासी पंकज जिम चलाता है। पत्नी व ससुराल पक्ष के साथ इनका विवाद चल रहा है। ससुराल पक्ष पर बिजली चोरी का आरोप लगाकर पंकज ने कुछ समय पहले बिजली विभाग को शिकायत दी थी। इस पर बिजली विभाग ने पंकज के ससुराल पक्ष पर कार्रवाई भी की। इसी बात व अन्य विवाद के चलते पंकज की पत्नी के मौसेरे भाई सन्नी ने गुरुवार शाम को पंकज से बात की। कॉल पर बिजली चोरी की शिकायत को लेकर काफी कहासुनी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि कहासुनी के दौरान दोनों पक्षों में खेड़ीपुल के पास मिलना तय हुआ। सन्नी अपने साथ पंकज के सगे साले गौरव व अन्य दोस्तों को लेकर कार से खेड़ीपुल पहुंचा। पंकज भी अपनी थार में दोस्तों के साथ यहां पहुंचा। आरोपियों की संख्या देखकर पंकज ने अपनी कार वहां से भगा ली तो सन्नी ने अपनी हैरियर कार से पीछा करना शुरू कर दिया। डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे के सेक्टर 17 कट के पास से पीछा करते हुए आरोपियों ने पंकज की कार में साइड मारकर गोली चलाई जो कार में लगी। पंकज ने भी थार से उनकी कार में टक्कर मारी तो थार डिवाइडर पर चढ़ गई। दोनों पक्षों में यहां मारपीट भी हुई। इस दौरान सन्नी ने फिर से गोली मारनी चाही लेकिन पिस्टल से गोली चली नहीं।
वहीं दोनों पक्षों में हुई मारपीट के दौरान पंकज पक्ष ने अपने साले पक्ष को बुरी तरह पीट दिया। इससे सन्नी बेहोश हो गया। उसे परिजनों ने बीके अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं देर रात एक्सप्रेसवे पर हुई इस वारदात के चलते वहां अन्य वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। दोनों कार सवारों के एक-दूसरे को टक्कर मारने, गोली चलाने व मारपीट करने से अन्य वाहन चालक काफी डर गए। इस दौरान एक्सप्रेसवे पर जाम की स्थिति भी बन गई।

सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन बुलाकर क्षतिग्रस्त दोनों कारों को सड़क किनारे किया। मामले में अब सेक्टर-17 थाना पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed