फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Due to enmity, a youth was stabbed several times with a knife, nine people were named.

Faridabad News: रंजिश में युवक पर चाकू से किए कई वार, नौ नामजद

Fri, 03 Jul 2026 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Due to enmity, a youth was stabbed several times with a knife, nine people were named.
घायल को एम्स ट्रॉमा सेंटर में कराया गया है भर्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। विनय नगर और सूर्या विहार के युवकों के बीच 24 जून को रंजिश में हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस हमले में विनय नगर निवासी कार्तिक पर चाकू से कई वार किए गए। साथ ही आरोपियों ने उस पर डंडों से भी हमला किया। कार्तिक को पहले उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां से एम्स ट्रॉमा सेंटर दिल्ली ले जाया गया। पुलिस ने घटनास्थल से खून से सना चाकू समेत अन्य सामान कब्जे में ले लिया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि कार्तिक ने शिकायत में किशन, कृष्ण, किशू, मयंक, शाहिब, करण, आलोक, ओमप्रकाश और शशिल को नामजद किया है। वहीं अन्य अज्ञात युवकों को भी आरोपी बताया है।


पीड़ित कार्तिक ने दी शिकायत में बताया कि विनय नगर, अगवानपुर और सूर्या विहार के युवकों के बीच अक्सर मारपीट और झगड़े होते रहते हैं। 24 जून की शाम करीब सात बजे वह विनय नगर रोड स्थित मार्केट में घूम रहा था। तभी 8 से 10 युवक उसके पीछे दौड़ पड़े। जान बचाने के लिए वह एक गली में भागा, लेकिन आरोपियों ने उसे पकड़ लिया। शिकायत के अनुसार किशन के हाथ में चाकू था, जिसने उसकी छाती, पेट और दाहिने कंधे पर कई वार किए। वहीं अन्य युवकों ने डंडों से हमला किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed