फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   dssd

Faridabad News: घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज

Sun, 02 Nov 2025 06:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 06:53 PM IST
विज्ञापन
dssd
- 6 वर्षीय बच्ची के साथ गलत कार्य के प्रयास के पुराने मामले में फैसले का दबाव बना रहे आरोपी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



फिरोजपुर झिरका। बाईखेडा गांव में एक बुजुर्ग और उसकी पुत्रवधू के साथ घर में घुसकर मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने इस संबंध में चार लोग रहीस पुत्र इदरीस, वाजिब पुत्र रहीस, इदरीस पुत्र चांदमल और हंसीरा पत्नी रहीस के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित ने दी शिकायत में बताया कि करीब पांच माह पूर्व उसकी पड़पोती, 6 वर्षीय के साथ वाजिब पुत्र रहीस ने गलत कार्य करने का प्रयास किया था। इस मामले में थाना फिरोजपुर झिरका में मामला दर्ज हुआ था, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी के जमानत पर आने के बाद से वह लगातार परिवार पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा है।
लल्लूराम के अनुसार, 30 अक्तूबर को जब परिवार के सदस्य केस की पेशी के लिए नूंह अदालत गए हुए थे, उसी दौरान आरोपी पक्ष लाठियां लेकर घर में घुस आया। उन्होंने गालियां देते हुए कहा कि या तो केस में फैसला कर लो, नहीं तो जान से मार देंगे। मना करने पर रहीस, वाजिब और हंसीरा ने लल्लूराम के साथ मारपीट की। बचाने आई पुत्रवधू माया पत्नी शीलचंद पर भी नुकीले हथियार से हमला किया गया, जिससे वह घायल हो गई।
विज्ञापन




पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है । जल्द ही पुलिस सारे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। -निखिल शर्मा, थाना प्रबंधक, फिरोजपुर झिरका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed