फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Dr. Ambedkar's statue destroyed, now a new statue will be installed

Faridabad News: डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा खंडित की, अब नई प्रतिमा लगेगी

Thu, 12 Dec 2024 11:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Dr. Ambedkar's statue destroyed, now a new statue will be installed
फोटो कैप्शन
विज्ञापन

12पीएएलपी13- गांव पूठती में खंडित की गई डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा।
चादर ओढ़कर आए तीन लोग, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। गांव पूठली में अनुसूचित चौपाल के पास लगी हुई भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा बुधवार रात को खंडित कर दी गई। प्रतिमा खंडित होने का पता बृहस्पतिवार सुबह लगा। सूचना पाकर गांव की महिला सरपंच के ससुर दिनेश कुमार एवं अन्य लोग पहुंचे। हथीन थाना पुलिस को सूचित किया गया। सूचना पाकर पहुंचे थाना प्रभारी ने मौके की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। कैमरों से पता चला है कि रात के दो बजकर 47 मिनट पर तीन लोग खेतों की तरफ से चादर ओढ़ कर आए, जिनमें से एक ने प्रतिमा के दाहिने हाथ को क्षतिग्रस्त किया। इस बारे में सरपंच के ससुर दिनेश, हीरालाल पूर्व सरपंच एवं कुमारपाल ने पुलिस को लिखित शिकायत दी।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी सुरेश कुमार भड़ाना ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। चादर ओढ़े होने के कारण आरोपियों की पहचान अभी तक साफ नही हो पाई है। आरोपियों की खोज के लिए थाना पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच की भी मदद ली जा रही है। गांव की सरपंच प्रीति ने बताया कि भारत रत्न भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने का सभी को दुख है। इसके बाद अधिकारियों ने एसडीएम संदीप अग्रवाल से वार्ता की। निर्णय लिया गया कि अब क्षतिग्रस्त प्रतिमा के स्थान पर नई प्रतिमा ग्राम पंचायत द्वारा लगवाई जाएगी।
विज्ञापन

सरपंच के ससुर दिनेश कुमार ने बताया कि नई प्रतिमा लेने के लिए ग्रामीण अलवर राजस्थान के लिए रवाना हो चुके हैं। हथीन के विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने भी प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने की घटना की निंदा की है। उन्होंने प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले असामाजिक लोगों की शीघ्र पहचान कर गिरफ्तार करने की मांग की है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की खोज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed